{"_id":"5cc75a12bdec22077c354f8c","slug":"171556568594-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से जुड़ी झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से जुड़ी झलकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे मतदान केंद्र
मतदान दिवस महानगर के कई माध्यमिक कॉलेजों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। रेड कारपेट भी बिछाए गए, जिन पर चलकर मतदाता ईवीएम तक पहुंचे। इन विद्यालयों में बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली कॉलेज आदि रहे। हालांकि, प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों में इस सजावट का अभाव रहा। मतदाताओं को धूप न लगे, इसके लिए भी टेंट कई केंद्रों पर लगे थे।
खाना समय से पहुंच जाए, है लक्ष्य
चुनाव कार्य में लगे मतदान कर्मचारियों को समय पर दोपहर में भोजन मिल जाए। इसके लिए जेल चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में कर्मचारी खाने की पैकिंग में तेजी से जुटे नजर आए। इनके अनुसार एक डिब्बे में दस पूड़ियां, सूखी आलू की सब्जी और एक बूंदी का लड्डू पैक कर रहे हैं और लगभग दो हजार लोगों के लिए खाना भेजना है।