फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आ गए हम मतदान कराने

आ गए हम मतदान कराने

Fri, 26 Apr 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
आ गए हम मतदान कराने
‘आ गए हम मतदान कराने’
विज्ञापन


झांसी। झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट के लिए जिले में मतदान कराने हेतु बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में फोर्स की आमद हो गई। अधिकारियोें ने फोर्स को उनके चयनित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की। पुलिस के साथ होमगार्ड भी आ चुके हैं। फोर्स आने के साथ ही फ्लैग मार्च कराने का रूटचार्ट बनाना शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने सभी का स्वागत भी किया।
मतदान निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए बाहर के पुलिस फोर्स ने आमद करा ली है। पुलिस लाइन में एसपी देहात राहुल मिठास, प्रतिसार निरीक्षक रामजीत यादव समेत अधिकारियों ने स्वागत किया। जिले में अर्द्ध सैनिक बल की 14 कंपनी और पीएसी बल की अलग- अलग बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है। देर शाम पूरे फोर्स जिले ने जिले में आमद करा ली है।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी देहात ने मऊरानीपुर, गुरसराय समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में फोर्र्स के साथ बूथोें के आसपास भ्रमण किया। उनको बूथ के आसपास की सभी जानकारियां देकर रास्ते भी दिखाए गए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को अलग अलग स्थानों पर ठहराने के साथ उनके भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराया। फोर्स को देर शाम रूट चार्ट भी बनाकर सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान वाले दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैैनात रहेगा। जिले के 941 मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है। जिले के 242 क्रिटिकल, 56 बनरेबिल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल के साथ पीएसी जवानों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही बाहरी जिलों से चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा, जिसमें अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया, महाराजगंज, अलीगढ़ व गोरखपुर का पुलिस फोर्स भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed