फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ‘पंच लाइट’ ने दो दिलों को जोड़ा -DHT

‘पंच लाइट’ ने दो दिलों को जोड़ा -DHT

Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
‘पंच लाइट’ ने दो दिलों को जोड़ा -DHT
‘पंचलाइट’ ने दो दिलों को जोड़ा
विज्ञापन

झांसी। फणीश्वर नाथ रेणु की मशहूर कहानी ‘पंचलाइट’ का मंचन शनिवार को बीकेडी कॉलेज में हुआ। नाटक में कलाकारों ने प्रेम समन्वय को दर्शाने के साथ ही हास्य प्रसंग प्रस्तुत किए। यह चर्चित कहानी बिहार के एक गांव पर आधारित है।
पंचलाइट की कहानी ‘मैं तो प्रभु की शरनिया जाता हूं, दुनिया छोड़ के’ से शुरू हुई। इस दौरान गांव की पंचायत गांव में पंचलाइट (गैस लालटेन) को खरीदने का निर्णय लेते हैं। रामनवमी के मेले से लालटेन को खरीद लिया जाता है लेकिन उसे किसी को जलाना नहीं आता था। एक पंचायत में लाइट चली जाती है, तब लालटेन मंगाया जाता है पर सभी उसे जलाने से इंकार कर देते हैं। इस दौरान उनमें से एक लालटेन को धीरे से पकड़ने की हिदायत देता है ताकि वह फट न जाए तो दूसरा दूसरे टोले से किसी को बुलाकर उसे जलाने का निर्णय लेते हैं। तब गोधन की याद आती है जो उनके ही गांव का है पर उसका हुक्का-पानी बंद हो जाता है। हुक्का-पानी बंद होने के पीछे प्रेमकथा है। गोधन गांव की ही लड़की मुनरी से प्रेम करता है और दोनों छुप-छुप कर मिलते हैं। एक दिन गांव वाले दोनों को साथ देख लेते हैं। तब पंचायत बैठती है और गोधन का हुक्का पानी बंद कर देती है। उसके प्रेम में लालटेन नया मोड़ देती है, जिसे पंचायत के सामने वह जला देता है। लालटेन जलते ही गांव के लोग और पंचायत नाचने-गाने लगते हैं और उसके प्रेम को कबूल कर लेते हैं।
विज्ञापन

नाटक में गोधन का किरदार उत्कर्ष ने, मुनरी का स्नेहा, मुनरी की अम्मा का रोल वर्षा ने, सूत्रधार का किरदार ऋषिका बुंदेला ने और पंचो का रोल लक्ष्य गोस्वामी, पुष्पेंद्र और शीनू ने किया। गांव वालों में गगन, नवल और हिमांशु ने किरदार निभाया। सेट डिजाइन नीरज सेन ने किया। ढोलक और हारमोनियम पर धर्मेंद्र और बबलू रहे और लाइट भारत आजाद व म्यूजिक सत्यपाल सिंह ने संभाला। नाटक में मुख्य अतिथि कलाकार आरिफ शहडोली रहे। इस अवसर पर अलख साहू, देवदत्त बुधौलिया, आदित्य रायकवार, कुंती गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed