{"_id":"5babe1ee867a557eca0918c9","slug":"171537991150-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित - दूसरे विभागों में तैनाती पा सकेंगे ट्रैक मैंटेनर-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित - दूसरे विभागों में तैनाती पा सकेंगे ट्रैक मैंटेनर-City
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे विभाग में तैनाती पा सकेंगे ट्रैक मैंटेनर
- रेलवे बोर्ड ने नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे में तैनात ट्रैक मैंटेनर भी अपना विभाग बदल सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए आदेश दिए हैं।
मंडल में लगभग साढ़े हजार ट्रैक मैंटेनर हैं। विभाग बदलने को लेकर लंबे समय से एनसीआरईएस-एनएफआईआर व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन लंबे समय से रेलवे बोर्ड से मांग कर रहे थे। अब बोर्ड ने ट्रैक मैंटेनर की मांग स्वीकार कर ली है।
ट्रैक मैंटेनर वरिष्ठता के आधार पर शर्तें पूरी करने पर रेलवे के यातायात, वाणिज्य, पावर आदि में कुल रिक्तियों के दस प्रतिशत पदों पर स्वेच्छा से जा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल मुख्यालय को मैंटेनर को अन्य विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाने एवं चयनित सूची को ऑनलाइन प्रकाशित करने के आदेश दिए हैं। आदेश आने के बाद बुधवार को ट्रैक मैंटेनर ने एनसीआरईएस के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव वीजी गौतम का सम्मान कर एनएफआईआर के महामंत्री आरपी सिंह का आभार जताया। इस मौके पर मंडल संगठक वीके सिंह, सहायक मंडल सचिव टीपी सिंह, नीलम सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सुरेश कुमार राय, आरडी सचान, नीरज दुबे, देवेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, अरुण कुमार मौजूद रहे।
वहीं, ट्रैक मैंटेनरों ने भी एनसीआरएमयू की तरफ से एचएस चौहान, मनोज जाट, मोहम्मद शकील, बीके यादव, अशोक त्रिपाठी, पीके स्याल, नीरज उपाध्याय मीडिया प्रभारी पवन झारखड़िया का आभार जताया।