{"_id":"59d8f1dd4f1c1bec538b6337","slug":"171507389917-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तित मार्ग से ग्वालियर जाएंगी गाड़ियां-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तित मार्ग से ग्वालियर जाएंगी गाड़ियां-City
Updated Sat, 07 Oct 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 और 11 को परिवर्तित मार्ग से ग्वालियर जाएंगे वाहन
- सिंधु नदी के पुल पर दो दिन चलेगा मरम्मत कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ग्वालियर मार्ग पर स्थित सिंधु नदी के पुल की मरम्मत के चलते दस और ग्यारह अक्तूबर को यहां से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्गों से होकर गुजारा जाएगा।
यातायात उप निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 75 ग्वालियर - झांसी मार्ग के किलोमीटर 54.300 पर सिंधु नदी का एक पुराना पुल बना हुआ है, जो क्षतिग्रस्त हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दो दिन इसकी मरम्मत की जाएगी, जिसकी वजह से 10 अक्तूबर की सुबह से 11 अक्तूबर की शाम तक पुल से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान झांसी व दतिया से ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों को दिनारा, करैरा, भितरवार होते हुए डबरा निकाला जाएगा। जबकि, ग्वालियर से आने वाली गाड़ियां डबरा से भितरवार, करैरा, दिनारा होते हुए दतिया या झांसी में निकाली जाएंगी।