{"_id":"599ee2d34f1c1bec448b474b","slug":"171503584979-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज= विकास कामों का विध्\nन-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज= विकास कामों का विध् न-City
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
हे गजानन! विकास कार्यों के विघ्न हरो
- न तो लक्ष्मी ताल की स्थिति सुधरी
- न शुरू हो पा रही पेयजल योजना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आज सुबह 9.30 बजे से भगवान श्री गणेश जगह-जगह विराजमान होंगे। एक सप्ताह तक गणपति की सेवा होगी। लंबोदर के जयकारे लगेंगे। मंगलमूर्ति के नाम से मशहूर पार्वती पुत्र का एक नाम विघ्नहर्ता भी है। शहर के कई विकास कार्य कई विघ्न बाधाओं के कारण अटके हुए हैं। ऐसे में भगवान एकदंत से कामना है कि विकास में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद दें, ताकि अगली बार जब वह आएं तो हमारा शहर स्मार्ट सिटी बन चुका हो।
लक्ष्मीताल का हाल बेहाल
ऐतिहासिक लक्ष्मीताल का पर्यटन विकास किया जाना है। इसमें तालाब के इर्दगिर्द लाइटिंग, पाथ-वे, रिंग नाला, तालाब के बीच में फव्वारा लगाया जाना है, ताकि पर्यटक यहां आएं। प्रोजेक्ट 54 करोड़ रुपये का बनाया गया। दस साल से अधिक समय हो गया, लेकिन लक्ष्मीताल की स्थिति जस की तस है। नालों का गंदा पानी तालाब में आ रहा है, जिससे पानी जहरीला हो गया है। अब तक 5.16 करोड़ रुपये मिले हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना है और दो साल से बजट का इंतजार किया जा रहा है।
शुरू नहीं हो सकी पेयजल योजना
शहर के प्रत्येक नागरिक को साफ स्वच्छ पानी मिले, इसके लिए 960 करोड़ रुपये की पेयजल महायोजना स्वीकृत हो गई। केंद्र सरकार से योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। योजना धरातल पर कब शुरू होगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। योजना शुरू होने के बाद पूरा होने में पांच साल लग जाएंगे। कुल मिलाकर अभी पांच साल तक नागरिकों को पानी के लिए इसी तरह से परेशान रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों के लिए नहीं बना कांजी हाउस
शहर में छुट्टा जानवर बहुत बड़ी समस्या हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने बिजौली में कांजी हाउस (कान्हा उपवन) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। पूर्व में प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार कांजी हाउस के लिए बजट नहीं होने की बात कहती रही, नई सरकार बनी तो बजट मिलने की उम्मीद जागी। अभी भी पत्राचार चल रहा है। कान्हा उपवन के लिए 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। बजट का इंतजार किया जा रहा है।
अधूरा पड़ा सीपरी बाजार ओवरब्रिज
सीपरी बाजार में ओवरब्रिज का शिलान्यास अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के फौरन बाद किया था। उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। मुख्यमंत्री योगी भी छह महीने का समय पूरा करने वाले हैं, लेकिन ओवरब्रिज अब तक पूरा नहीं हो सका है। यूपी सेतु निगम ने अपने हिस्से का काम तो पूरा कर दिया है, लेकिन रेलवे के हिस्से का काम अभी अधूरा है। इसमें छह महीने से अधिक का समय लगेगा।
हवाई अड्डा बनने की संभावनाएं अटकीं
2014 में सदर तहसील के सफा और चमरौआ गांव में हवाईअड्डा बनाने के लिए जमीन देख ली गई थी, उसका सर्वे हो गया था। प्रदेश सरकार जमीन मुफ्त देने को राजी थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने के कारण मामला अभी भी लटका हुआ है।
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज
ग्वालियर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग बंद रहने से यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। यहां ओवरब्रिज स्वीकृत हो गया है। एस्टीमेट को शासन में स्वीकृति का इंतजार है। कब एस्टीमेट स्वीकृत होगा और कब निर्माण कार्य शुरू होगा। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, पर सीपरी बाजार ओवरब्रिज की जो स्थिति है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्वालियर रोड ओवरब्रिज में कितनी देर लगेगी।
दो सब स्टेशनों का काम ठप
सिविल लाइन और न्यू गल्ला मंडी में दो विद्युत सबस्टेशन बनने का इंतजार किया जा रहा है। सबस्टेशन बनने से इन क्षेत्रों में बिजली का ढांचा मजबूत हो जाएगा, लेकिन यह कब तक पूरा होगा। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बालू और कुछ जगह हाइटेंशन लाइन खींचने के लिए जगह न मिलने काम थमा हुआ है।
प्रस्ताव शासन को भेजा
छुट्टा जानवरों के लिए कान्हा उपवन बनाने के लिए 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त