{"_id":"595bc1684f1c1b1a648b4612","slug":"171499185512-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग ‘हेरीटेज लुक’, मैदान गंदगी से बुक-DHT","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग ‘हेरीटेज लुक’, मैदान गंदगी से बुक-DHT
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
जीआईसी का ‘हेरीटेज लुक’ नष्ट, गंदगी जबरदस्त
सब हेड: चोक हुआ राजकीय इंटर कॉलेज का नाला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्वालियर रोड स्थित जीआईसी का मैदान गंदगी और बारिश के पानी से सराबोर है। नाला चोक होने के कारण गंदा पानी उफनाकर मैदान में भर गया है। अब यहां जानवर लोट रहे हैं। यह गंदगी जीआईसी बिल्डिंग के हेरीटेज लुक पर ग्रहण बनी हुई है।
एक शताब्दी से ज्यादा पुरानी जीआईसी की बिल्डिंग को ‘हेरीटेज लुक’ देने के लिए सरकार 13 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन नाले की सफाई में लापरवाही कॉलेज को खूबसूरत बनाने के प्रयास पर भारी पड़ गई। जीआईसी मैदान के बगल से नाला निकला है। सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड से होता हुआ यह नाला पठौरिया के नाले से जुड़ता है। इस नाले की एक साल पहले सफाई हुई थी। अब यह कई जगह गंदगी के कारण चोक हो गया है। नाले की ऊपरी दीवार ऊंची होेने और उसमें कई जगह छेद होने के कारण इसका पानी तो मैदान में आ रहा है, लेकिन यहां भरे बरसाती पानी की निकास नहीं हो पा रही है। जीआईसी के शिक्षकों ने बताया कि नाले का गंदा पानी हॉस्टल के पीछे भी आता है। कई बार जहरीले कीड़े भी आ जाते है।
प्रधानाचार्य पीके मौर्य ने बताया कि बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है। साफ करवाया जाएगा।
जहरीले कीड़े आ रहे
मैदान के एक बडे़ हिस्से में जलभराव है। इससे जहरीले कीड़े भी आ रहे है। हम सभी लोगों को रोज स्कूल आना पड़ता है। आने-जाने में भी परेशानी होती है।
मानवेंद्र सिंह, छात्र
बहुत बदबू आती है
गंदगी के कारण बहुत बदबू आती है। जलभराव और सफाई के अभाव के चलते अधिकांश छात्र खेलने भी मैदान में नहीं जाते है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हित में नाले की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
अश्विनी कुशवाहा, छात्र
आयुर्वेदिक कॉलेज तक नाले की सफाई हो चुकी है। इसी के आगे जीआईसी का नाला है, जिसकी सफाई दो-तीन दिन में कराई जाएगी और मैदान का पानी हटाया जाएगा।
डा. राकेश बाबू गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी