{"_id":"594d31074f1c1bce5e8b456c","slug":"171498231047-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को डॉक्टर, स्टाफ मिला नदारद-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को डॉक्टर, स्टाफ मिला नदारद-Dehat
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर और कर्मचारी नदारद
- सीएमओ ने किया निरीक्षण, सही जवाब न मिलने पर कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव के औचक निरीक्षण में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पालर में डॉक्टर व अन्य स्टाफ कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटा जाएगा।
शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे सीएमओ बबीना के सिजवाहा स्वास्थ्य उपकेंद्र में लगे स्वास्थ्य शिविर पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु द्वारा लगाए शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दवाएं बांटी गईं। सीएमओ को यहां व्यवस्थाएं चौकस मिलीं। एएनएम के कार्य की सराहना की गई। इसके बाद सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव दोपहर सवा एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजला पहुंचे। यहां पूरा स्टाफ मिला। सीएमओ ने चिकित्सालय में हर्बल गार्डन बनाने के साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। दोपहर 1.45 मिनट पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालर का निरीक्षण किया। यहां सिर्फ वार्ड ब्वाय उपस्थित मिला। डॉ. हुकुम चंद्र व स्टाफ कर्मी एलए अवधेश, सुनील नदारद थे। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए इसका स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। साथ ही सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर प्रभारी अधिकारी को चेतावनी दी है। अब कार्य एवं स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर वेतन काटा जाएगा।