{"_id":"5eea6a898ebc3e4342526e1c","slug":"17-days-child-positive-corona-jhansi-news-jhs1693248178","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कोरोना के चार मरीज और मिले, 17 दिन का बच्चा भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कोरोना के चार मरीज और मिले, 17 दिन का बच्चा भी पॉजिटिव
Thu, 18 Jun 2020 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। बुधवार को झांसी में चार नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 17 दिन का बच्चा भी है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। इसके साथ ही कर्मचारी के परिजनों की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। कर्मचारी की 26 वर्षीय पत्नी, 4 साल की बेटी और महज 17 दिन के भतीजे में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। जबकि, बच्चे के माता - पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सभी को आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया है। इसके अलावा ओम शांति नगर के एक 45 वर्षीय व्यक्ति का नमूना भी पॉजिटिव आया है। इनकी पत्नी और पिता को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। कैलाश रेजीडेंसी के बाद कोरोना के संक्रमण ने शहर की दूसरी पॉश कॉलोनी ओम शांति नगर को चपेट में लिया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 पर पहुंच गई है। इनमें से नौ की मौत हो चुकी है, जबकि 40 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 28 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों में हड़कंप
यू कैंपस में जहां संक्रमित कर्मचारी रहता है, उस ब्लॉक में छह फ्लैट बने हुए हैं। जहां कर्मचारी और परिजन समेत 25 लोग रहते हैं। इसके अलावा वह पास के ब्लॉक में रहने वाले कुछ शिक्षक और कर्मचारियों से भी मिला। संक्रमित कर्मचारी के परिवार में तीन और पॉजिटिव आने के बाद बीयू कैंपस में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।