फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17,985 youth of Jhansi got the right to vote

झांसी के 17,985 युवाओं को मिला मतदान का अधिकार

Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
17,985 youth of Jhansi got the right to vote
झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं में 18 से 19 वर्ष की आयु के 17,985 युवाओं को पहली बार मतदान का अधिकार हासिल हुआ है। इससे ये युवा बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वे जातिगत या दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे, बल्कि अपना पहला वोट बेहद सोच - समझकर देंगे। रोजगार और विकास को प्राथमिकता देने वाले को ही चुनेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले की चारों विधानसभा झांसी सदर, बबीना, गरौठा व मऊरानीपुर में 15,11,525 लोगों का नाम मतदाता सूची मेें दर्ज किया गया है। साल 2017 के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 43,937 का इजाफा हुआ है। इनमें से 18 से 19 वर्ष की आयु के 17,985 मतदाता वे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। इसे लेकर सभी उत्साहित हैं। ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में ऐसे ही कुछ युवाओं ने बताया कि वे खुले दिमाग से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दलगत या जातिगत राजनीति को कतई हावी नहीं होने देंगे। सोच - समझकर पहली बार अपना वोट डालेंगे। रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता पर रखेंगे। इतना ही नहीं, महिला सुरक्षा व शिक्षा भी इन युवाओं के मुद्दों में शामिल है। इसके अलावा पुरानी सरकारों के कामकाज की समीक्षा के बाद ही ये युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में सर्वाधिक युवा मतदाता
झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं में से 18 से 19 वर्ष की आयु के सर्वाधिक 4,979 मतदाता मऊरानीपुर विधानसभा में हैं। इसके बाद गरौठा में 4,832 और झांसी सदर विधानसभा में 4,324 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। जबकि, बबीना में 3,850 मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने का मौका मिलेगा। प्रदेश के विकास में अपने वोट का उपयोग करेंगे। दलगत व जातिगत भावना से परे हटकर योग्यता को वोट देंगे।
- गुंजन गोयल
देश और प्रदेश की ज्यादातर आबादी युवा है। ऐसे में यहां रोजगार के अवसरों की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है। रोजगार का विजन रखने वाले को ही अपना पहला वोट देंगे।
- सबा नाज
शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। निजी संस्थान मनमानी फीस वसूल रहे हैं। इस पर नियंत्रण के उपाय देने वालों को ही हमारा पहला वोट जाएगा।
- वैष्णवी शर्मा
सख्त कानून और सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध थमे नहीं हैं। इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने वाले को ही वोट दूंगी।
- साक्षी चौरसिया
देश और प्रदेश का काफी विकास हुआ है, लेकिन अब भी बहुत काम होना बाकी है। विकास का विजन रखने वाला प्रत्याशी ही मेरे पहले वोट का हकदार होगा।
- कुशाग्र शर्मा
पहला वोट बेहद तोल-मोल के दिया जाएगा। पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकारों के कामों की समीक्षा की जाएगी। जो बेहतर साबित होगा, उसी को वोट जाएगा।
- आदर्श सुमन
शिक्षा एक बड़ा मुद्दा है। स्कूल तो गांव-गांव में खुले हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अब भी अभाव है। शिक्षा की सभी जरूरतों को पूरा करने वाले को ही वोट जाएगा।

- उमेश कुमार
युवाओं की पहली जरूरत रोजगार है। शिक्षा पूरी करते ही उन्हें आसानी से उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिल जाना चाहिए। ऐसा करने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
- सत्येंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed