फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.69 lakh consumers forgot to pay the bill after taking connection

Jhansi News: कनेक्शन लेकर बिल जमा करना भूले 1.69 लाख उपभोक्ता

Mon, 03 Mar 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
1.69 lakh consumers forgot to pay the bill after taking connection

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मंडल में 1.69 लाख विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन तो ले लिया लेकिन कभी बिजली बिल जमा नहीं किया। बकाया भी 420 करोड़ रुपये का है। फिलहाल विभागीय जांच में यह मामला सामने आने पर विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसते हुए अभियान चलाकर रिकवरी की तैयारी में हैं।

विद्युत पावर कारपोरेशन झांसी मंडल में 115 बिजलीघरों के माध्यम से करीब 7.80 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रहा है। बकाये पर नजर डालें तो पूरे जोन का करीब 420 करोड़ के आसपास बकाया है। विभागीय अफसर इस बकाये को वसूलने के लिए लगातार जांच अभियान चला रहे हैं और वसूली कैंप लगाकर बिल जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद, उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन




बात नेवर पेड की करें तो पूरे जाेन के आठों खंड में 1,69,867 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। सबसे खराब स्थिति खंड द्वितीय उरई की है, जहां 43,967 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया। इस मामले में झांसी का खंड प्रथम श्रेष्ठ श्रेणी में है। यहां मात्र 30 ही उपभोक्ता ऐसे मिले, जो कभी बिल जमा नहीं किए। शेष सभी नियमित रूप से अपनी बिल की अदायगी कर रहे हैं। फिलहाल विभाग ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए कनेक्शन काटने के साथ वसूली और विधिक कार्यवाही शुरू की है। इस डर से कुछ उपभोक्ताओं ने बिल की अदायगी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में -



कहां कितने नेवर पेड उपभोक्ता

खंड उपभोक्ता बकाया



ग्रामीण खंड झांसी 21,694 72 करोड़

मऊरानीपुर 33,430 86 करोड़



खंड प्रथम झांसी 30 01 करोड़

खंड द्वितीय झांसी 39 -



खंड प्रथम ललितपुर 17,916 31 करोड़

खंड द्वितीय ललितपुर 26,281 49 करोड़



खंड प्रथम उरई 26,510 64 करोड़

खंड द्वितीय उरई 43,967 116 करोड़



कुल 1,69,867 420 करोड़



:

- नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ वसूली अभियान जारी है। सभी एक्सईएन को इस मामले में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ कनेक्शनों से पैसा जमा कराया गया है। धीरे-धीरे इनसे वसूली कर जल्द ही नेवर पेड उपभोक्ताओं की श्रेणी को खत्म किया जाएगा। - सगीर अहमद, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed