{"_id":"5e3dc1128ebc3ee5a6164b90","slug":"167-crore-dump-in-gram-panchayat-jhansi-news-jhs159517536","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी मंडल की ग्राम पंचायतों में डंप पड़े 167 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी मंडल की ग्राम पंचायतों में डंप पड़े 167 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पूरे मंडल की 1488 ग्राम पंचायतों में कुल 167 करोड़ रुपये डंप पड़े हुए हैं। इन पैसों को अब तक खर्च नहीं किया जा सका। मंडलायुक्त ने इतनी भारी राशि के डंप पड़े होने पर हैरानी जताते हुए जल्द इनसे विकास कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने प्रदेश स्तर में झांसी मंडल की रैकिंग पर अंसतोष जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में डंप करोड़ों रुपये से विकास योजनाएं तैयार करने को कहा। कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, आयुष्मान भारत योजनाओं के लिए जिलाधिकारी को समीक्षा करने को कहा। आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनने में मिली अनियमिताओं की जांच कराने को कहा। ललितपुर में 56 एवं झांसी में 11 गड़बड़ियां पाई गईं थी। पांच साल से अधिक समय से लंबित 676 राजस्व वादों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। ओडीओपी की प्रगति न होने पर रोष जाहिर करते हुए जालौन एवं ललितपुर में काम तेज करने को कहा।
ललितपुर में 102 आवेदनों में 16 बैंक ऋण दिए जाने पर उन्होंने अंसतोष जताया। उन्होंने जेलों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान आईजी एसएस बघेल, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, जालौन जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, ललितपुर जिलाधिकारी योगेश कुमार, अपर आयुक्त अख्तर रियाज, अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश दीक्षित, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, प्रशांत श्रीवास्तव, एके पांडेय, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
राजस्व वसूली में खनन महकमा फिसड्डी
मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली की भी समीक्षा की। इसमें सबसे फिसड्डी खनन महकमा साबित हुआ। अलौह खनन एवं खनिकर्म के लिए 539 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य था लेकिन, वह महज 129.85 करोड़ ही वसूल सका। इसी तरह आबकारी विभाग ने 764.81 करोड़ की जगह 519.30 करोड़, परिवहन विभाग ने 206.95 करोड़ की जगह 150.20 करोड़ वसूली की गई है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, ऊर्जा विभाग, सिंचाई विभाग, भू-राजस्व विभाग को वार्षिक वसूली लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।
झांसी में 53 कार्य अधूरे
मंडल में चल रहे विकास कार्यो में झांसी में 53 कार्य अभी तक अपूर्ण पड़े हुए हैं। झांसी में कुल 73 विभिन्न परियोजनाएं चल रहीं इनमें सिर्फ 20 ही पूरी हो सकीं जबकि 53 अधूरी हैं। इसी तरह जालौन में 43 परियोजनाओं में 5, ललितपुर में 49 में 6 कार्य पूरे किए जा सके हैं। मंडलायुक्त ने यह कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।