{"_id":"5cc219c3bdec2214400305a8","slug":"161556224451-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई की पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई की पालकी यात्रा
विज्ञापन
शहर में निकाली साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा
झांसी। शहर में बृहस्पतिवार को कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज की ओर से श्री साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें साईं बाबा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। जगह - जगह पालकी में विराजे साईं बाबा की पूजा श्रद्धालुओं ने की।
शंकर सिंह का बगीचा स्थित भगवान साईं बाबा के मंदिर में अभिषेक, श्रृंगार के बाद संध्या आरती हुई। इसके बाद गाजे बाजे के बीच साई बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा शुरू हुई, जो बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, गोला कुआं आदि इलाकों से होकर वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह - जगह प्रसाद, शरबत व खिचड़ी का वितरण हुआ। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी राय, राधे राय, जिलाध्यक्ष हृदेश राय, भारत भूषण राय, सालिगराम राय, ब्रज बिहारी राय, हरीश राय, संतोष राय आदि मौजूद रहे।