{"_id":"5cb62c22bdec2213e76c4075","slug":"161555442722-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
साहिबाबाद। अर्थला में मामूली कहासुनी के बाद महिला और युवक में हाथापाई हो गई। इस दौरान युवक छत से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से झांसी निवासी राजू (28) राम नगर अर्थला में किराए के मकान में रहता था। वह दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता था। बीती 13 अप्रैल की रात वह मकान के छत पर गया था। इस दौरान मकान में ही किराए पर रहने वाली नशीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इस कदर बढ़ गई की दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान राजू दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने राजू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात मामले में मृतक राजू के चाचा नंदू ने मामले में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।