फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बिजौली झील 50 करोड़ से संवरेगी-Cordination

बिजौली झील 50 करोड़ से संवरेगी-Cordination

Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बिजौली झील 50 करोड़ से संवरेगी-Cordination
50 करोड़ से संवरेगी बिजौली झील
विज्ञापन

सब हेड: चारों ओर सड़क बनेगी, नौकायन की सुविधा मिलेगी
- स्मार्ट सिटी बोर्ड ने प्रस्ताव स्वीकृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बिजौली की पुरानी झील (तालाब) को संवारा जाएगा। इस पर 50 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। बोर्ड में इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।
महानगर से बिजौली की दूरी आठ किलोमीटर है। यहां औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन शहरवासियों का यहां से जुड़ाव बहुत कम है। इसकी वजह यहां कोई घूमने लायक स्थान नहीं होना है। बिजौली में पुराना और बड़ा तालाब है, लेकिन इसकी देखरेख नहीं होती है। इस कारण भूमाफिया इस फिराक में रहते हैं कि कब मौका मिले और जमीन पर कब्जा कर लें। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बिजौली क्षेत्र में सैलानियों के आगमन को बढ़वा देने के लिए झील को संवारने का प्रस्ताव दिया था। इस पर बोर्ड बैठक की सहमति बन गई है।
विज्ञापन

जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें बिजौली झील के चारों ओर सड़क बनाई जाएगी। झील की बाउंड्रीवाल बनाकर उस पर लाइटिंग होगी। तालाब की सफाई होगी, झील के बीच में आईलैंड (टापू) बनेगा तथा नौकायन की सुविधा रहेगी। झील के किनारे कैंटीन की भी सुविधा होगी। नोडल अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक ने बिजौली झील को संवारने की सहमति दे दी है। 50 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है। अब इसका फाइनल एस्टीमेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed