फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स िविक एमेनिटीज: रेलवे कोटा-City

स िविक एमेनिटीज: रेलवे कोटा-City

Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
स िविक एमेनिटीज: रेलवे कोटा-City

विज्ञापन
मजबूरों को नहीं ‘मजबूतों’ को लिए इमरजेंसी में रिजर्वेशन

- जरूरतमंदों को दरकिनार कर माननीय के सिफारशियों को दी जा रही हैं सीटें
- रेलवे जरूरतमंदों की जगह नेताओं व अफसरों के परिचितों में सीटें बांट रहा

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रधानमंत्री वीआईपी कल्चर जरूर खत्म करना चाहते हैं, मगर इसका असर रेलवे की व्यवस्थाओं पर दिखाई नहीं पड़ रहा है। ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा से मिलने वाली रिजर्वेशन की सीटें सिर्फ नेताओं और अफसरों के परिचितों तक सीमित होकर रह गई हैं। इस कारण जरूरतमंदों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
झांसी रेल मंडल से गुजरने वाली अप की 40 और डाउन की 22 ट्रेनों में आपातकालीन (इमरजेंसी) कोटा में सीटें उपलब्ध है। रेलवे ने हर प्रमुख स्टेशन से कुछ ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों में दो से छह तक सीटें इमरजेंसी कोटे में दे रखी हैं, ताकि जरूरतमंद यात्रियों को सीटें देकर उसकी मदद की जा सके। यद्यपि इन सीटों पर पहला हक माननीयों का ही है, बशर्ते वह स्वयं यात्रा कर रहे हों।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने जुलाई 2001 में माननीयों को 28 श्रेणी में बांट दिया था। इसमें पहले नंबर पर राष्ट्रपति, दूसरे पर उपराष्ट्रपति, तीसरे पर प्रधानमंत्री, चौथे पर राज्यपाल, पांचवें पर मुख्यमंत्री, छठवें पर मुख्य न्यायाधीश, सातवें पर लोकसभा अध्यक्ष, आठवें पर पूर्व राष्ट्रपति को रखा गया। 12वें नंबर पर मंत्री, 15 वें नंबर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, 16 वें नंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त, 21 वें नंबर पर सांसद और विधायक, 26 पर मंडल स्तर के अधिकारी, 27 पर आईएएस अफसर और सीनियर स्केल अधिकारी और 28 वें नंबर पर विभागाध्यक्ष, स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य अफसरों को जगह दी गईं। नियम है कि इस वरीयता पर माननीयों को उसी स्थिति में सीटें मिलेंगी, जब वह स्वयं यात्रा कर रहे हों। इसके बाद बीमार और जरूरतमंद यात्रियों को संबंधित अफसर के सत्यापन के बाद सीट दी जा सकती है। मगर, ऐसा हो नहीं रहा है। इमरजेंसी कोटा नेताओं और अफसरों तक सीमित रह गया है। हर नेता अपने लेटर पैड पर सीट मांग रहा है। रेल मंत्रालय से भी ऐसे नामों की सिफारिश कर दी जा रही है, जो उस लाभ के हकदार नहीं है। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने भी इस समस्या को अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी से मुलाकात के दौरान उठाया और नियम के तहत ही सीटों का आरक्षण देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंसर पीड़ित भी रहते हैं परेशान
रेलवे कैंसर मरीजों को इमरजेंसी कोटे में प्राथमिकता देता है, लेकिन जब रेलवे के किसी बड़े अफसर, जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली के लिए सीट की बात आती है तो कैंसर मरीज को बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता है। अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है, ऐसे में कैंसर मरीज को गंतव्य तक पहुंचना कठिन हो जाता है।


इन ट्रेनों में उपलब्ध है इमरजेंसी कोटा
ट्रेन नंबर 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस , 12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 12178 चंबल एक्सप्रेस, 15015 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक दिन पूर्व पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तक, गाड़ी संख्या 11058 पठानकोट एक्सप्रेस, 11070 तुलसी एक्सप्रेस, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस,12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस ,12628 कर्नाटक एक्सप्रेस ,12189 महाकौशल एक्सप्रेस ,12534 पुष्पक एक्सप्रेस में एक दिन पूर्व अपराह्न दो बजे तक व11078 झेमल एक्सप्रेस,11109 झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ,11124 ग्वालियर बरौनी छपरा मेल ,12138 पंजाब मेल ,12148 निजामुद्दीन कोपरगांव एक्सप्रेस,12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस ,12176 ग्वालियर हावड़ा चंबल एक्सप्रेस ,12642निजामुद्दीन कोयम्बटूर एक्सप्रेस ,12722 सदर्न एक्सप्रेस ,12944 कानपुर बलसाड एक्सप्रेस ,18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 19168 साबरमती एक्सप्रेस ,11077 झेलम एक्सप्रेस ,12137 पंजाब मेल ,18477 उत्कल एक्सप्रेस, 19655 खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी में एक दिन पूर्व शाम चार बजे तक आवेदन लिया जाता है।

इसी तरह ट्रेन नंबर 12626 केरला एक्सप्रेस ,12716 सचखंड एक्सप्रेस, 11103 झांसी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ,12279 ताज एक्सप्रेस ,12447 मानिकपुर हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति,12919 मालवा एक्सप्रेस ,19165 साबरमती एक्सप्रेस ,19167 साबरमती एक्सप्रेस ,22447 खजुराहो हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति उसी दिन पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे, गाड़ी संख्या 11450 जम्मतवी जबलपुर एक्सप्रेस, 12190 निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस, 12191 नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस ,12406 निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस ,12410 गोंडवाना एक्सप्रेस ,12412 निजामुद्दीन जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस ,12550 जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस ,12612 निजामुद्दीन मद्रास एक्सप्रेस ,12688 देहरादून मद्रास एक्सप्रेस ,12724 आंध्रा एक्सप्रेस ,12780 गोवा एक्सप्रेस ,12920 मालवा एक्सप्रेस ,15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस ,18478 उत्कल एक्सप्रेस ,11015 कुशीनगर एक्सप्रेस ,11057 पठानकोट एक्सप्रेस ,11106 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस ,12001 शताब्दी एक्सप्रेस में उसी दिन अपराह्न दो बजे तक व गाड़ी संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस ,12183 भोपाल प्रतापगढ़ ,12447 मानिकपुर हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति ,19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस में उसी दिन शाम चार बजे तक आवेदन लिया जाता है।



‘वरीयता के आधार पर ही इमरजेंसी कोेटा में रिजर्वेशन सीटें दी जा रही हैं। जो हकदार हैं, उनको ही इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।’
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed