{"_id":"59fb74cc4f1c1b3c3d8b4f4e","slug":"161509651660-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
ललितपुर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, पार्षद पद के लिए उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने पहुंचे।
नवीन तहसील में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/पार्षद पद के लिए नामांकन स्थल बनाया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की व्यवस्था की गई है तो तहसील परिसर में विभिन्न वार्डो के पार्षद पद के काउंटर बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। वर्तमान में जो दावेदार हैं वह राजनीतिक दलों के टिकट फाइनल होने के इंतजार में बैठे हैं, जिससे वह नामांकन पत्र भरने नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि, पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करना आरंभ कर दिया है। नगर के विभिन्न वार्डों से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए हैं। उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित अपने अधीनस्थों के साथ निर्धारित समय तक उम्मीदवार का इंतजार करते रहे लेकिन अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा।