फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आठ ट्रेनें निरस्त ,,-City

आठ ट्रेनें निरस्त ,,-City

Fri, 25 Aug 2017 09:35 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
आठ ट्रेनें निरस्त ,,-City
हिंसा के बाद झांसी से गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

जम्मू में फंसे बुंदेलखंड के सौ से अधिक यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
हरियाणा और पंजाब में हिंसा के बाद झांसी से गुजरने वाले आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ये ट्रेनें शनिवार को झांसी नहीं आएंगी। इन ट्रेनों में झांसी समेत बुंदेलखंड के सौ से अधिक यात्रियों ने आरक्षण करा रखा हैं, जो अब जम्मू में फंस गए हैं।

यौन शोषण के मामले में बाबा राम रहीम पर हुए फैसले के बाद हरियाणा, पंजाब समेत चार राज्यों में भड़की हिंसा के बाद रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसमें झांसी से गुजरने वाली आठ ट्रेनें भी हैं। इनमेें 26 अगस्त को जम्मूतवी से चेन्नई जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस, जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ और जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस झांसी नहीं आएंगी। इसके अलावा 28 अगस्त को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ये ट्रेनें शुक्रवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलीं। इस कारण जम्मूतवी स्टेशन से संबंधित ट्रेन के यात्री सवार नहीं हो सके। इसमें झांसी समेत बुंदेलखंड क्षेत्र के 100 से अधिक यात्री भी शामिल हैं, जो वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे और उन्हें लौटकर झांसी आना था। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी है। इस मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर ट्रेनें निरस्त की गई हैं। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन यथावत चालू हो जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed