फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 thousand railway employees will get better health services

16 हजार रेल कर्मचारियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
16 thousand railway employees will get better health services
झांसी। मंडलीय रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी के लिए रेल प्रशासन की ओर से दो करोड़ 67 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसका लाभ मंडल के 16 हजार रेल कर्मचारियों को मिलेगा। योजना के तहत ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही अन्य कमियां भी दूर की जाएंगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी में स्थित मंडलीय रेल चिकित्सालय के माध्यम से झांसी रेल मंडल के 16 हजार कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जाती हैं, लेकिन अब अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं का और विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से दो करोड़ 67 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इस बजट से ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को अपग्रेड किया जाएगा। ओटी में खासतौर पर आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मरीजों की जांच के लिए मशीनों की संख्या व बेड बढ़ाए जाएंगे। आउटसोर्स पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इसके अलावा अन्य कमियां भी दूर की जाएंगी। योजना का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि आयुष्मान योजना में भी रेलवे अस्पताल को शामिल किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होगी। रेलवे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का लाभ आयुष्मान कार्ड धारकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। इसका लाभ कर्मचारियों के अलावा पेंशनर व उनके परिवारों को भी मिलेगा।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed