फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 januarry start dry run for covid

इंतजार खतम, झांसी में 16 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Tue, 12 Jan 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 januarry start dry run for covid
झांसी। 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण के मद्देनजर सोमवार को दूसरा और अंतिम ड्राई रन हुआ। इस दौरान वैक्सीनेशन के लिए पंजीकृत लाभार्थियों को आभासी टीका लगाया गया। इसमें 540 में से 527 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कोविड की टीका (वैक्सीन) लगवाने के लिए इंतजार खतम हो गया। इसके लिए झांसी में पहला ड्राई रन (डैमो) छह स्थानों पर हुआ था। वहीं, दूसरा और अंतिम ड्राई रन सोमवार को 17 जगहों पर 36 सत्रों में पूरा किया गया। हर सत्र में अधिकतम 15 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का अभ्यास हुआ। इसमें 540 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए आना था। इसमें से 527 ने ड्राई रन में हिस्सा लिया। इस बार वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की ऑनलाइन रिपोर्टिंग हुई। लाभार्थी को डोज देते ही इसकी रिपोर्ट कोविन पोर्टल पर दर्ज की गई। इस मौके पर डीएम आंद्रा वामसी ने टीबी क्लीनिक, जीवनशाह तिराहा, राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज के ड्राई रन का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर, डॉ. राजकिशोर, डॉ. विजयश्री शुक्ला, डॉ. अनुराधा, डॉ. प्रतीक, डॉ. रामबाबू, राजेश, रूपेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

वैक्सीन रखने के लिए दो अतिरिक्त आईएलआर कक्ष मिले
जिला वैक्सीन स्टोर पर अतिरिक्त आइस लाइंड रेफ्रीजिरेट (आईएलआर) कक्ष का शुभारंभ हुआ। कोविड टीकाकरण को देखते हुए जिले को 225 लीटर क्षमता वाले दो आईएलआर मिले हैं। इनमें वैक्सीन को रखा जाएगा। आईएलआर के आने से जिले की वैक्सीन रखने की क्षमता में इजाफा हुआ है। आगे भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आईएलआर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed