फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   159 teams of the health department came forward to prevent diseases

Jhansi News: रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 159 टीमें उतरीं

Fri, 11 Apr 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
159 teams of the health department came forward to prevent diseases

विज्ञापन
मोंठ। क्षेत्र में संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी विभाग द्वारा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘घर-घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत दो-दो सदस्यीय 159 टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन कम से कम 15 घरों में दस्तक देकर लोगों को बीमारियों के प्रति सचेत कर रहीं हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा गैर-संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि के बारे में लोगों को जानकारी देना है। मोंठ सीएचसी के अधीक्षक डा. माता प्रसाद राजपूत ने बताया कि यह अभियान जनहित में बेहद आवश्यक है, क्योंकि गर्मी के मौसम में जलजनित व मच्छरजनित रोग तेजी से फैलते हैं। टीमों को यह निर्देश दिया गया है कि वे घर-घर जाकर पानी के ठहराव की जांच करें और लोगों को रोगों से बचने के उपाय बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed