Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1586 polling parties left for voting

Jhansi News: मतदान के लिए रवाना हुईं 1586 पोलिंग पार्टियां

Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
1586 polling parties left for voting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार को भोजला मंडी से जिले की चारों विधानसभाओं के लिए 1586 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम तक ज्यादातर कार्मिकों ने बूथों पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मंडी में दिन भर गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
रविवार को सुबह से ही भोजला मंडी में पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिला कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। यहां पीठासीन अधिकारी समेत चार-चार कर्मचारियों की पोलिंग पार्टियां बनाकर बसों के जरिये झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर व गरौठा विधानसभा की बूथों के लिए रवाना किया गया। जबकि, रिजर्व में रखे गए 10 प्रतिशत कर्मचारियों को संबंधित विधानसभा के तहसील मुख्यालय पर भेजा गया। झांसी और बबीना विधानसभा की सभी बूथों पर मतदान अधिकारी द्वितीय महिला कर्मी को बनाया गया है। ऐसे में कुछ महिला कर्मियों की कमी हो गई थी, इस पर रिजर्व में रखीं गईं महिला कार्मिकों को पोलिंग पार्टियाें के साथ भेजा गया। तीखी धूप होने की वजह से कर्मचारियों का गर्मी से हाल बेहाल नजर आया। साथ ही मोबाइल नेटवर्क ने भी खूब परेशान किया। हालांकि, प्रशासन की ओर से भोजला मंडी में अच्छा नेटवर्क आता रहे, इसके बंदोबस्त किए गए थे। लेकिन, कर्मचारियों की संख्या अधिक होने की वजह से यह उपाय कारगर साबित नहीं हुए।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम एके सिंह, वरुण कुमार पांडेय, श्यामलता आनंद समेत अन्य अधिकारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed