फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   माताटीला बांध के बीच बनेगा ‘इंटेक वेल’

माताटीला बांध के बीच बनेगा ‘इंटेक वेल’

Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
माताटीला बांध के बीच बनेगा ‘इंटेक वेल’

विज्ञापन
माताटीला बांध के बीच बनेगा ‘इंटेक वेल’
झांसी। पेयजल महायोजना के तहत माताटीला बांध के बीच इंटेक वेल (पानी के बीच कुआं) बनाया जाएगा। इस कुएं से पानी खींचकर सीपी टैंक की मदद से कच्चा पानी बबीना तक लाया जाएगा। साथ ही दूसरे चरण के काम के लिए जल निगम ने इस्राइल की कंपनी से अनुबंध कर लिया है। डिजाइन और ड्राइंग बनने के बाद सितंबर से धरातल पर काम शुरू होगा।
दूसरे चरण में माताटीला बांध से झांसी तक उच्च क्षमता की पाइप लाइनों से पानी लाया जाना है। इस चरण के काम को 600.42 करोड़ में पूरा होना है, जिसमें अभी तक 85 करोड़ रुपये जलनिगम को मिल चुके हैं। दूसरे चरण के काम के लिए इस्राइल की तहल, इंडियन ह्यूम पाइप और हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग कंपनियों ने टेंडर डाले थे । इनमें इस्राइल की कंपनी का टेंडर हो चुका है। कंपनी से अनुबंध भी कर लिया गया है। तीन महीने में डिजाइन व ड्राइंग तैयार होगी।
विज्ञापन

इस काम की शुरुआत माताटीला बांध में इनटेक वेल बनाने के साथ होगा। इसमें बांध की बीच एक कुआं बनाया जाएगा। इस कुएं के ऊपर पंप हाउस बनेगा। पंप हाउस से पानी खींचकर बांध के पास बनने वाले सीपी टैंक में डाला जाएगा। सीपी टैंक से पानी बबीना के निकट बनने वाले नए जलशोधन केंद्र तक लाया जाएगा। कुएं तक पहुंचने के लिए डेढ़ सौ मीटर तक पुल बनाया जाएगा, ताकि कर्मचारी पुल से होकर पंप हाउस तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल की कंपनी से अनुबंध कर लिया गया है। तीन महीने में डिजाइन व ड्राइंग का काम पूरा होगा। सितंबर से धरातल पर काम होने लगेगा। ’
अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जलनिगम।
पहले चरण में होने वाले काम
पहले चरण में महानगर के 13 जोन (कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज, करगुवां-गुमनावारा, तालपुरा, सिविल लाइन, मसीहागंज, आयुर्वेद कॉलेज, सिलवर्ट गंज प्रेमनगर, सिमरधा, भगवंतपुरा, नंदनपुरा, सिमराहा और सागर गेट) में काम होना है। इसमें कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज और करगुवां-गुमनावारा को बराठा बेसिन योजना से पानी दिया जाएगा। बराठा बेसिन योजना में स्थापित छह ट्यूबवेल को चालू करने के साथ ही दो नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। बाकी दस जोन में माताटीला से आने वाली 110 एलएलडी क्षमता की पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। आठ जगह सीडब्लूआर (भूमिगत जलाशय), 12 टंकियां और 224 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जाएगी।

दूसरे चरण में होने वाले काम
दूसरे चरण में शेष 16 जोन में पानी पहुंचाने के लिए माताटीला बांध से 195 एमएलडी क्षमता की पाइप लाइन से बबीना तक पानी लाया जाएगा। बबीना में बनने वाले नए जल शोधन संयंत्र से पानी को शुद्ध करने के बाद झांसी लाया जाएगा। माताटीला बांध पर एक सीपी टैंक, माताटीला से बबीना तक 24.50 किलोमीटर तक कच्चे पानी के लिए 1,700 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन डालने के साथ ही जल शोधित पानी के लिए बबीना से झांसी तक 27.50 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी। 11 भूमिगत जलाशय (सीडब्लूआर), नौ टंकियां और 228 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed