{"_id":"5cfebed8bdec2207897f3e6a","slug":"156019886318-jhansi-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाई मंडी में एफडीए ने जांचीं मांस की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाई मंडी में एफडीए ने जांचीं मांस की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसाई मंडी में एफडीए ने जांचीं मांस की दुकानें
झांसी। सोमवार को कसाई मंडी में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मांस की दुकानों में जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम ने सभी कागजातों की जांच की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इस मौके पर टीम ने जांच कर सभी मांस विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
लगातार चल रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की शहर के सबसे घने इलाका कसाई मंडी पहुंची। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर हो गए। एफडीए की टीम ने मांस की दुकानों में साफ-सफाई से लेकर मांस की गुणवत्ता व मांस कहां से लाकर बेचा जा रहा है इसकी जांच की। इस दौरान टीम ने मांस विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। जिला अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मिलावट को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर जांच की जा रही है।