फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रास्ता बंद करने पर भड़के व्यापारी

रास्ता बंद करने पर भड़के व्यापारी

Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
रास्ता बंद करने पर भड़के व्यापारी
रास्ता बंद करने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

झांसी। रविवार रात बस स्टैंड से सदर बाजार जाने वाले मार्ग को सेना द्वारा गेट लगाकर बंद किया जाने लगा। यह देखकर व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। मामले की जानकारी सांसद अनुराग शर्मा को दी गई, उनके हस्तक्षेप के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराकर जानकारी ली।
बस स्टैंड से सदर बाजार जाने के लिए सेना के रास्ते होकर लोग गुजरते हैं। यह सड़क सालों से लोगों के आने जाने का माध्यम बनी हुई है। रविवार को आवागमन बंद कर रात को उक्त मार्ग पर गेट लगने का काम शुरू होने लगा। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी व्यापारियों के साथ समर्थन में आ गए। जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज विजय वर्गीय व महामंत्री विजय कुमार गुप्ता व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होेंने सांसद अनुराग शर्मा को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद सांसद ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश व सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने पहुंचकर व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया। व्यापारियों का कहना था कि यह आम रास्ता है, जिससे कई लोगों को लाभ मिलता है। ऐसे मेें रास्ता बंद करना गलत है। यदि रास्ता नहीं खोला गया तो वह सैैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे। मामला तूल पकड़ते देख कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। देर रात अधिकारियों ने सेना के अधिकारयिों से वार्ता कर हल निकाला। दोनों के बीच सहमति बनने के बाद काम रोका गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। साथ ही सभी को रास्ता बंद न करने का आश्वासन भी दिया गया। मौके पर काम बंद करने के बाद सभी वापस लौट गए। इस दौरान मुकेश जैन, सुनील बंसल, बलराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, विक्की भाटिया, तरुण जैन, आशीष मुखरैया आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed