फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल किया

दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल किया

Fri, 07 Jun 2019 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल किया
दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल किया
विज्ञापन

झांसी। एक युवती के साथ कुछ लोगों ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद फोटो वायरल कर दिए। साथ ही पीड़ित की नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पिता के पांच लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी एक युवती ने बताया कि रिश्ते की ताई के यहां शिवालय नगर राजगढ़ निवासी एक प्रभावशाली व्यक्ति का आना जाना था। ताई अपने लड़के के लिए लड़की देखने के बहाने से उसे प्रभावशाली व्यक्ति के घर ले गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फोटो खींच लिए। विरोध करने पर ताई और उक्त व्यक्ति की पत्नी ने षड़यंत्र रचकर उसे कानपुर के नारी निकेतन भेज दिया। सितंबर 2016 में व्यक्ति ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और अपने भाई से आर्य समाज मंदिर कानपुर में शादी करा दी। इसके बाद कई लोगों ने उसका शारीरिक शोषण किया। उसके माध्यम से उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के धोखाधड़ी करके लाखों रुपये हड़प लिए। अब उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

अमेरिकी संस्था की जमीनों का दुरुपयोग, रिपोर्ट
झांसी। क्रिश्चियन हास्पिटल सार्वजनिक धार्मिक स्थल की जमीन का दुरुपयोग करने पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में नई दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट निवासी डा. डिक्सन पाल पुत्र जे पाल ने बताया कि झोकन बाग स्थित क्रिश्चियन हास्पिटल सार्वजनिक धार्मिक स्थल पर अमेरिकी संस्था की जमीनें पड़ी हैं। सिविल लाइन निवासी हरेंद्र कुमार सिंह पुत्र मोहन सिंह फर्जी दस्तावेज, षड़यंत्र व धोखाधड़ी से उन जमीनों का दुरुपयोग कर रहा है। पुलिस ने उक्त आरोपी व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी मामले में एक दूसरी रिपोर्ट डा. वीसी राय व अन्य सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छल से हासिल किया बार कोड
झांसी। देसी मदिरा के लिए छल से बार कोड हासिल करने पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवाबाद थाने में दी तहरीर में आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीपरी बाजार मसीहागंज निवासी देवेंद्र यादव ने धड़कन ब्रांड की देसी मदिरा बेचने के लिए छल से बार कोड प्राप्त कर लिया। इसके लिए कूटरचित दसतावेज तैयार कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट
झांसी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई।
महिला थाने में दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पीछे ऋतु विहार निवासी रेनू यादव ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2015 में प्रेमनगर क्षेत्र के राजगढ़ निवासी प्रदीप कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट कर रहा है।

गुल्लक से 95 हजार उड़ाए
झांसी। नवाबाद थाने में दी तहरीर में वाणिज्य कर कार्यालय के पास सिविल लाइन निवासी हरफुल अग्रवाल ने बताया कि उनका कचहरी चौराहा के पास कुसुम आर्मी बैंड पुलिस स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। विगत तीन जून को दो अज्ञात व्यक्ति उनके प्रतिष्ठान की गुल्लक से 95 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed