फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बिगड़े विधायक के बोल--

बिगड़े विधायक के बोल--

Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
बिगड़े विधायक के बोल--
बिगड़े विधायक के बोल
विज्ञापन

ललितपुर। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झांसी- ललितपुर संसदीय सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा को प्रचंड जीत मिली है। जीत के बाद पहली बार सांसद के जिले में आगमन पर महरौनी व ललितपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महरौनी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सांसद अनुराग शर्मा और वह खुद मिलकर काम करेंगे। प्रदेश के कर्मचारी महीने या दो महीने में ठीक नहीं होते हैं तो अपना जूता उतारिये और मारिये। बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है।
उधर, ललितपुर में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के महरौनी में दिए बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी से अपनी नाराजगी प्रकट की। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के बयान की आज भी दिन भर चर्चा में रही।
विज्ञापन

------
कुछ अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ता की सही बात को भी तबज्जो नहीं देते हैं। इस बात को कई बार पार्टी फोरम में उठा चुके हैं। यही बात सांसद अनुराग शर्मा से भी कही है कि वे अधिकारियों से बातचीत कर कार्यकर्ताओं की जायज बात को सुनने के लिए कहें और उन्हें सम्मान दिलवाएं। अन्यथा की स्थिति में वह नौबत न आए कि कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर जूता उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक

पूर्ववर्ती सरकारों में अधिकारियों ने भ्रष्टाचार व मनमानी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। इससे अधिकारियों में बौखलाहट है और उन्होंने कमजोर व्यक्तियों के साथ बुरा व्यवहार शुरू कर दिया है। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के दिए बयान से वह सहमत नहीं है। इससे अव्यवस्था हो जाएगी। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने मौके पर ही उनकी बात का खंडन कर दिया था। वह शीघ्र ही दोनों विधायक एवं संगठन की बैठक करेंगे। इसके उपरांत चिह्नित अधिकारियों की शिकायत उच्च अधिकारी एवं सीएम से की जाएगी।
- रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र व जिला प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed