फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समता एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

समता एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा

Wed, 05 Jun 2019 08:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
समता एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा
समता एक्सप्रेस का एसी खराब, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को विशाखापटनम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली समता एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित कोच के एसी खराब हो गए। इससे गुस्साएं यात्रियों ने झांसी रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। बाद में यात्रियों को दूसरे कोचों में समायोजित कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस मामले के कारण ट्रेन पौन घंटे लेट हो गई।
बुधवार की सुबह 12807 समता एक्सप्रेस के बी वन व ए टू कोच के एसी भोपाल से ट्रेन चलने के बाद खराब हो गए। इससे यात्रियों को पल-पल काटना मुश्किल हो रहा था। वह कोच में असहज महसूस कर रहे थे। कूलिंग न होने पर कोच के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मगर, रास्ते के किसी भी स्टेशन पर एसी ठीक नहीं हो सके। ट्रेन के सुबह 10.16 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर रुकते ही उक्त कोचों के यात्रियों ने उतरकर शोरगुल शुरू कर दिया। ट्रेन जैसे ही बढ़ने को हुई यात्रियों ने उसे चेन पुलिंग कर रोक लिया। खबर मिलते ही टिकट चेकिंग, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। एसी स्टाफ ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों को समझाबुझाकर बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। यात्री एसी ठीक होने पर ही ट्रेन को आगे बढ़ने देने पर अड़ गए। बाद में यात्रियों को दूसरे एसी कोचों में समायोजित किया गया, तब कहीं जाकर ट्रेन 11.09 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। मालूम हो कि, पिछले एक हफ्ते में लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस, समर स्पेशल, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर अमृतसर एक्सप्रेस के एसी खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन


यात्री ऐसे ले सकते रिफंड
सफर के दौरान अगर एसी खराब हो जाता है तो यात्री किराया वापस ले सकते हैं। रेलवे स्लीपर और एसी के किराए का अंतर रिफंड करती है। सुविधा का लाभ पाने के लिए यात्री को कोच कंडक्टर से एसी खराब होने का सर्टिफिकेट ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) लेना होता है। कोच कंडक्टर ट्रेन में चल रहे कोच अटेंडेंट से रिपोर्ट लेकर सर्टिफिकेट जारी करेगा। सर्टिफिकेट के आधार पर किराया वापस किया जाएगा। एसी खराब होने पर किराए की वापसी के लिए सफर खत्म होने के 20 घंटे के भीतर क्लेम करना होगा। सुविधा का लाभ पाने को ऑनलाइन टिकट पर भी टीडीआर मान्य है। टीडीआर के आधार पर आईआरसीटीसी रेलवे के दावा अनुभाग से रिपोर्ट मांगेगी। रिपोर्ट के आधार पर क्लेम जिस बैंक खाते से टिकट बना है, उसमें रेलवे भेज देगी। रिफंड का नियम सफर के दौरान ट्रेन में एसी जितनी दूरी तक खराब होगी, उतनी दूरी तक स्लीपर और एसी (जिस क्लास का होगा) के किराए का अंतर वापस होगा। यात्री कोच कंडक्टर से सर्टिफिकेट लेकर आरक्षण केंद्र से किराया वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed