{"_id":"5cf7d971bdec2207410e8463","slug":"155974692415-jhansi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश और श्वेता के सिर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश और श्वेता के सिर सजा ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश और श्वेता के सिर सजा ताज
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर अमर उजाला और डांस रेवोल्यूशन एकेडमी की तरफ से विभिन्न आयु वर्ग में फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें आकाश और श्वेता के सिर ‘मिस्टर एंड मिस ग्लैमरस फेस ऑफ इंडिया’ का ताज सजा। इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़ों तक ने कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुतियाें ने दर्शकों का दिल मोह लिया। प्रतियोगिता में आठ सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कोरियोग्राफर दीपा यादव ने बताया कि बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आसपास के जिलों मेें ऑडिशन लिए गए। इसके बाद मेगा ऑडिशन में प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें फाइनल राउंड में उतारा गया। फैशन शो तीन वर्गों में आयोजित हुआ, जिसमें पहला राउंड कॉमन राउंड रहा। दूसरा राउंड ग्रीष्मकालीन फैशन वॉक पर आधारित रहा तथा तीसरा टैलेंट राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियोें ने अपना परिचय दिया तथा निर्णायकों की तरफ से सवाल पूछे गए, जिनके जवाब प्रतिभागियों ने दिए। उसके बाद निर्णायकों ने विजेताओं की घोषण की।
किड्स (बालक) वर्ग में शौर्य को प्रथम, अभि प्रजापति को द्वितीय और वीर कुशवाहा को तृतीय स्थान मिला। जबकि, बालिका वर्ग में परी सोनी को पहला, गार्गी को दूसरा और सुहाना को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिक वर्ग में पहले स्थान पर रिद्धि रावत, दूसरे स्थान पर वैष्णवी और तीसरे स्थान पर नैना राजपूत रहीं। वहीं, बालक वर्ग में शुभ अग्रवाल को प्रथम, प्रतीक को द्वितीय और विरूज हयात को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर बालक वर्ग में पहले स्थान पर आकाश गुप्ता, दूसरे स्थान पर सिद्धार्थ और तीसरे स्थान पर कार्तिक रहे। बालिका वर्ग में श्वेता अग्रवाल ने प्रथम, द्तिीय स्थान पर वंदना सिंह और तृतीय स्थान पर गीत श्रीवास्तव रहीं। निर्णायक बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर सैंडी लार्मा व कोरियोग्राफर दीपा यादव रहीं।
विज्ञापन
वहीं, डांस प्रतियोगिता में चार वर्ग में हुई। मंच पर महिला वर्ग को मौका दिया। ले जा, ले जा रे गीत पर उनकी तरफ से शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं, बड़ी मुश्किल मैशअप पर सीनियर वर्ग की तरफ से शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. वैभव गुप्ता, संतोष साहू, मोहम्मद शमी और सीताराम कुशवाहा रहे। इस मौके पर करन, राहुल, मोहम्मद सद्दाम, सर्वेश, इम्मी, मयंक और राहुल रायकवार मौजूद रहे।