{"_id":"5cf7d96ebdec2207382fbdd7","slug":"155974692116-jhansi-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू के छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू के छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू के छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान (आईटीएचएम) में अध्ययनरत एमबीए (टूरिज्म) अंतिम वर्ष के अधिकतर छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कंपनियों में नौकरी मिली। साक्षात्कार के बाद कंपनियों ने ऑफर लेटर प्रदान किए। शुरुआत में युवाओं को हर महीने 15 से 22 हजार तक का वेतन पर नियुक्ति मिली है।
संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने जानकारी दी कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए पर्यटन क्षेत्र की छह कंपनियां संस्थान में आईं तथा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया। उन्होंने बताया कि एमबीए (टूरिज्म) अंतिम वर्ष की छात्रा शांभवी अग्निहोत्री को पांच कंपनियों से जॉब ऑफर मिले। जबकि, स्वप्निल मथुरिया, विशाल कुमार गौर, प्रशांत शर्मा तथा हिमांशु अग्रवाल को तीन-तीन कंपनियों ने चयनित किया। इसके अलावा अभिषेक, राहुल, कुंदन, विक्रम, अनिल सहित कुछ अन्य छात्रों को भी नौकरी काअवसर मिला।
प्रो. काबिया ने कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति संस्थान के छात्र-छात्राओं में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ। इसका श्रेय उन्होंने छात्र-छात्राओं को दिया और कहा कि उनकी मेहनत के अतिरिक्त संस्थान के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकाें, पर्यटन उद्योग के विशेषज्ञों के व्याख्यानों तथा एडवेंचर कैंप में छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता को दिया।
विज्ञापन
बता दें कि, वर्तमान में पर्यटन एक तेजी से विकसित होता हुआ उद्योग है, जिसमें निरंतर विकास की संभवानाएं विद्यमान है। देश में लगभग चार करोड़ लोग टूर एंड टूरिज्म इंडस्ट्री के माध्यम से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर आजीविका हासिल कर रहे हैं तथा निकट भविष्य में देश में इस क्षेत्र में लगभग एक करोड़ नये रोजगार का सृजन होने की उम्मीद है। यह स्पष्ट करता है कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। डॉ. काबिया ने इंटरमीडिएट तथा ग्रेजुएशन कर चुके छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे चुनौतीपूर्ण एवं बेहतर भविष्य हेतु पर्यटन के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लें।