फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गर्मी में ‘करंट’ दे रहा लोगों को ‘झटका’

गर्मी में ‘करंट’ दे रहा लोगों को ‘झटका’

Tue, 04 Jun 2019 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में ‘करंट’ दे रहा लोगों को ‘झटका’
गर्मी में ‘करंट’ दे रहा लोगों को ‘झटका’
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली खूब रुला रही है। न इसके आने का और न जाने का वक्त तय है। लोगों के लिए पल- पल काटना मुश्किल हो रहा है। नंदनपुरा, प्रेमनगर, सीपरी बाजार और गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को 24 घंटे में 17 घंटे ही बमुश्किल बिजली मिल पा रही है। बिजली की आवाजाही से 100 से अधिक क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। विभाग इसके लिए ओवर लोडिंग व रखरखाव को कारण बता रहा है।
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर रखे उच्च क्षमता के 40 एमवीए के दो व 63 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर पर ओवर लोडिंग की स्थिति है। इसमें 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की हालत सबसे ज्यादा खराब है। ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए बार- बार बिजली काटी जा रही है। इस ट्रांसफार्मर से प्रेमनगर, नंदनपुरा, जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन जुड़े हैं। इनमें प्रेमनगर और नंदनपुरा सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली को अलग- अलग वक्त दो से तीन घंटे तक काटा जा रहा है। बीच में भी बिजली आती- जाती रहती है। इस समस्या के कारण नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, ब्रह्मनगर कॉलोनी, आवास विकास, केकेपुरी, ईसाई टोला, खातीबाबा, लहरगिर्द, रक्सा, संगमविहार मुरारी नगर, प्रेमनगर, नैनागढ़, कृष्णा कॉलोनी, खैरा व आसपास क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सीपरी बाजार खालसा सबस्टेशन को सूती मिल की हाइटेंशन लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। इससे अलग- अलग वक्त कटौती की जा रही है। रात में भी बिजली दो से चार घंटे तक काटी जा रही है। बिजली न आने से जर्मनी, रायगंज, टंडन रोड, मसीहागंज, साहनी कॉलोनी, आईटीआई सिद्देश्वर नगर, नालगंज, चित्रा चौराहा, मैला की टौरिया, ग्वालटोली और आसपास क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस कार्य के चलते मंगलवार की शाम सूती मिल सबस्टेशन की बिजली भी ब्रेक डाउन में आ गई। इससे सूती मिल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्र के लोगों को भी दो घंटे तक अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बमुश्किल 16 से 17 घंटे बिजली दी जा रही है। सबस्टेशन पर ओवर लोडिंग बताकर अघोषित कटौती की जा रही है। इस कटौती के कारण गोलकुआं, गुदरी, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, बंगलाघाट, पारेश्वर, अंदर बड़ागांव गेट, तिलयानी बजरिया, बकरा मंडी, ओरछा गेट, कसाई मंडी, कपूर टेकरी, तालपुरा, खुशीपुरा, बस स्टैंड, ओमशांति नगर, कैलाश रेजीडेंसी, अजय इनक्लेव, बैंकर्स कॉलोनी व आसपास क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।
मालूम हो कि, बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर चल रहा है। महानगर में हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर लगे उच्च क्षमता 40 एमवीए (मेगावाट) के दो और 63 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से जेल चौराहा, हाइडिल, रानीमहल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, खालसा सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर और बरुआसागर को बिजली दी जा रही है। मेडिकल, पंचवटी उन्नाव गेट, गल्लामंडी और सूतीमिल सबस्टेशन को बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली मिलती है।

24 घंटे बिजली देने की पोल खोली
भीषण गर्मी में बिजली विभाग की 24 घंटे आपूर्ति देने की पोल खुल गई है। महानगर में 15 सबस्टेशन हैं। इन सबस्टेशनों से 100 फीडर जुड़े हैं, जिनसे महानगर के 1.04 लाख उपभोक्ताओं के घर में बिजली पहुंचती है। इस बार गर्मियों में बिजली की समस्या न हो, इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी करने का दावा किया था। इसके लिए सभी सबस्टेशनों पर मेंटेनेंस का काम किया गया। मगर, ऐसा नहीं हो सका।


महानगर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मगर, मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो रहे हैं। उनको बचाने के लिए अघोषित कटौती करनी पड़ रही है। कुछ जगह रखरखाव काम भी चल रहे हैं। - आरएन सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed