{"_id":"5cf5893bbdec22071e6d73df","slug":"155959532019-jhansi-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों में डले ताले, जांच अभियान रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटरों में डले ताले, जांच अभियान रहेगा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटरों में डले ताले, जांच अभियान रहेगा जारी
झांसी। कोचिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई होने के कारण अधिकांश सेंटरों में ताले डल गए हैं लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि राजकीय अथवा अनुदानित स्कूलों का कोई भी शिक्षक अगर कोचिंग सेंटरों में पढ़ाता पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात के सूरत शहर में एक कोचिंग सेंटर पर हुए हादसे के बाद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षाधिकारियों की टीमें गठित की थीं, जिन्होंने महानगर और ग्रामीण इलाकों में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों पर जाकर जांच की। अग्निशमन यंत्रों को परखा और विद्यार्थियों को दी जा रही सहूलियतों को भी देखा। अचानक चले इस अभियान से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया और अधिकांश में ताले डाल दिए गए। जानकारी के अनुसार जांच अभियान के दौरान टीमों को ग्रामीण इलाकों के कोचिंग सेंटरों में राजकीय एवं अनुदानित स्कूलों के शिक्षक भी पढ़ाते मिले लेकिन इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई भी शिक्षक चिह्नित नहीं हुआ है और न ही उन्हें कोई जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जांच टीमों द्वारा अभियान जारी रहेगा। स्कूल टाइम में कोई भी कोचिंग सेंटर नहीं चलेगा।