फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सांसद से मिलेंगे बिजली अफसर

सांसद से मिलेंगे बिजली अफसर

Tue, 04 Jun 2019 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
सांसद से मिलेंगे बिजली अफसर

विज्ञापन
सांसद, विधायक के पास हाजिरी लगाएंगे बिजली अधिकारी
झांसी। बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को सप्ताह में एक दिन सांसद और अधिशासी अभियंता को 15 दिन में एक बार विधायक से मिलने को कहा है। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। सोमवार को मुख्य अभियंता (वितरण) आरएन सिंह ने ऊर्जा मंत्री के निर्देशों से अधीनस्थ अधिकारियों को अवगत कराया।
नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेने के बाद निस्तारित करना होगा। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को उपभोक्ताओं से अच्छा आचरण करना होगा। उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्ताकरण करना होगा। निर्देश हैं कि दुर्घटनाएं न हों इसके लिए आम रास्ते के बीच से निकलने वाली लाइनों को एक तरफ से गुजारना होगा। बिजली कनेक्शन देने में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त नहीं लगना होगा। मीटर रीडर और उनके सुपरवाइजर के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा होगी। नोडल अधिकारी (अधीक्षण अभियंता) ट्रांसमिशन अफसरों के संपर्क में रहकर पता करेंगे कि विद्युत वितरण के ढांचे में कोई समस्या तो नहीं आ रही है।
विज्ञापन

इसी तरह पांच किलोवाट से ऊपर के बकाएदार उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध कर उनसे वसूली की जाएगी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई होगी। बिजली चोरी वाले इलाकों में हर हाल में एबीसी कंडक्टर केबल को डलवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी अधीक्षण अभियंता गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार, डी यादवेंदु, उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, अलख, शोभित दीक्षित, अवर अभियंता पीएम कुशवाहा, सुनील कुमार, अमित सक्सेना, संजीव प्रभाकर, एसके सेन, बलराम, अनिल कुमार, एमएम सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed