फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   वट पूजन आज, शनि जयंती धूमधाम से मनेगी

वट पूजन आज, शनि जयंती धूमधाम से मनेगी

Sun, 02 Jun 2019 09:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
वट पूजन आज, शनि जयंती धूमधाम से मनेगी
वट पूजा आज, शनि जयंती धूमधाम से मनेगी
विज्ञापन

झांसी। सोमवार तीन जून को ज्येष्ठ कृष्ण की अमावस्या पडे़गी। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट पूजन करेगी और सावित्री सत्यवान की अमर कथा को सुनेगी। सोमवती अमावस्या और शनि देव की जयंती भी मनाई जाएगी। शनि मंदिरों में पर्व के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

पंचांगों में अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व हैं। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या क हते हैं। इस तिथि पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु चित्रकूट में भगवान कामता नाथ जी के दर्शन और मंदाकिनी नदी में स्नान को जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इधर न्याय के देवता शनि देव की जयंती महानगर के मंदिरों में तेल अभिषेक, श्रृंगार के साथ मनाई जाएगी। पर्व पर शनिदेव की पूजा और आराधना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इधर सभासद प्रदीप नगरिया ने बताया कि शनिदेव जयंती पर मुहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित शनि देव मंदिर से शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिल्ली महाराज ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल होगी। इससे पूर्व सवा क्विंटल तेल से शनि महाराज का महा अभिषेक होगा। शाम को प्रसाद वितरण होगा। युवा शक्ति संगठन एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में गुर्जधर हनुमान मंदिर में शनि देव जी का पूजन होगा। यह जानकारी अजीत राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed