फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ममता बनर्जी को आज से भेजेंगे जय श्री राम लिखे पत्र

ममता बनर्जी को आज से भेजेंगे जय श्री राम लिखे पत्र

Sun, 02 Jun 2019 09:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी को आज से भेजेंगे जय श्री राम लिखे पत्र
ममता बनर्जी को आज से भेजेंगे जय श्री राम लिखे पत्र
विज्ञापन

झांसी। महानगर के भाजपा कार्यकर्ता अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पत्र और पोस्टकार्ड भेजेंगे। यह अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए इलाइट चौराहा पर कैंप लगेगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक पहले दिन दो हजार पोस्टकार्ड व पत्र जय श्री राम नाम लिखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के आवास पर भेेजेंगे।

पश्चिम बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने पर राज्य की मुख्यमंत्री कई बार नाराज हो चुकी हैं। इस नाराजगी की वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। वहीं, नारे लगाने पर कुछ लोगों की गिरफ्तारियां भी पश्चिम बंगाल में की गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस कार्रवाई से खफा भाजपा कार्यकर्ता अब उन्हें जय श्री राम नाम के पत्र व पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी में लग गए हैं। पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे इलाइट चौराहा पर कैंप लगेगा। इसमें सभी कार्यकर्ता दो हजार पोस्टकार्ड जय श्री राम लिखकर ममता बनर्जी के आवास पर भेजेंगे। यह कैंप आठ जून तक महानगर के कई इलाकों में लगाए जाएंगे। इसमें पार्टी के सभी मोर्चों के सदस्य लगेंगे। इसका उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति छोड़ें और सबका साथ-सबका विकास के काम में लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed