फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   परकोटा ढहाने के मामले में दो विभागों की रिपोर्ट का इंतजार

परकोटा ढहाने के मामले में दो विभागों की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 01 Jun 2019 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
परकोटा ढहाने के मामले में दो विभागों की रिपोर्ट का इंतजार
परकोटा ढहाने के मामले में दो विभागों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

झांसी। परकोटा ढहाने के मामले में जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन जिम्मेदार विभागों को अपने-अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। पुरातत्व विभाग की टीम ने बुधवार को मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। अब इंतजार है तो सिर्फ नगर निगम और राजस्व विभाग की रिपोर्ट का।
28 मई के अंक में अमर उजाला ने नाले के लिए ढहाए गए परकोटे का मामला उठाया था, जिसके बाद डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश को जांच अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने आदेश के बाद नगर निगम, पुरातत्व और राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी थी। पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने बुधवार को मौके पर जाकर पड़ताल करने के बाद जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित कर दी है। दूसरी ओर नगर निगम और राजस्व विभाग की तरफ से अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. एसके दुबे की जांच रिपोर्ट की बात करें तो उसमें परकोटे की मरम्मत मानक के अनुसार कराने तथा उसे पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए लिखा है। पुरातत्व के यह फैसला नगर निगम की मुसीबतों को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विभागों को पत्र भेजकर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। तीनों विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द से जल्द मौका मुआयना कर अंतरिम रिपोर्ट तैयार होगी। - रामप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट
स्मार्ट सिटी में नहीं परकोटा
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्य योजना में केवल झांसी शहर के नौ प्रमुख दरवाजों के एतिहासिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए पुनरोद्धार कार्य कराया जाना है, जिसका डीपीआर तैयार की जा रही है तथा ऐतिहासिक परकोटे की मरम्मत और विकास से संबधित किसी भी तरह की कोई कार्य योजना वर्तमान में शामिल नहीं है।

एक हुए भाजपाई पार्षद
भांडेरी गेट पर नाले के ऊपर के परकोटे को ढहाने के मामले में भाजपाई पार्षद एक हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो महापौर के चैंबर में एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय हुआ कि सभी मिलकर डीएम को ज्ञापन देंगे। उसमें बताएंगे कि परकोटे की दीवार को ढहाना जरूरी था। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed