फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   निर्माणधीन मकान में महिला की हत्या

निर्माणधीन मकान में महिला की हत्या

Fri, 31 May 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
निर्माणधीन मकान में महिला की हत्या
निर्र्माणाधीन मकान में महिला की हत्या
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित मिशन कंपाउंड के निर्र्माणाधीन मकान में महिला की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह मकान मालिक का भाई रस्सी लेने गया तो उसे बदबू आई। अंदर बाथरूम में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी मिली। महिला तीन से दिन से घर से लापता थी। सूचना पर पहुंचे डीआईजी ने मौके का निरीक्षण कर अधीनस्थों को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में रविंद राय निरंजन अपने परिवार के साथ महेश पटैरिया के मकान में किराये पर रहते हैं। वे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षक हैं, जबकि उनके पिता अरविंद सिंह मऊरानीपुर के बंगरा ब्लॉॅक में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं। घर से ही कुछ दूरी पर मकान बनवा रहे हैं। करीब दो माह से काम बंद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह रविंद का छोटा र्भाई पीयूष पटेल रस्सी लेने वहां पहुंचा। बदबू लगने पर वह अंदर बने कमरे के बाथरूम में गया तो खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी थी। इस पर वह चिल्लाकर घर की तरफ भागा। उसने घर में परिजनों को जानकारी। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने पहुंचकर छानबीन की। मौके से पुलिस को मृतका का छोटा पर्स भी मिला। उस में मिली पर्ची में मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने उस पर संपर्क किया। उसने बताया कि वह महिला का रिश्तेदार है। उनसे महिला के पति निवाड़ी के सिमराह निवासी दशरथ कुशवाहा का मोबाइल नंबर बताया। इस पर पुलिस ने फोन कर उसे थाने बुलाया। जहां दशरथ ने बताया कि उसकी पत्नी ऊषा तीन दिन से लापता थी। वह मजदूरी की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चल सका। उसने बताया कि वह कहीं मजदूरी करने में रुक गई होगी। खबर पाते ही डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो चुकी है। घटनास्थल से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर रूम में रखा था खाना
निर्माणाधीन मकान के अंदर स्टोर रूम में पत्थर पर खाना रखा था। वह होटल से मंगाया गया था। खाना देखने मेें दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। खाना तो मंगाया गया, लेकिन खाया नहीं गया। खाने से पहले विवाद या अन्य कारणों के चलते हत्या कर दी गई।
शव छिपाने का हुआ प्रयास
जिस स्टोर रूम में खाना रखा था, वहां दो से तीन जगह खून के निशान मौजूद हैं। इससे साफ है कि हत्यारे ने हत्या करने के बाद शव को छिपाने का भरपूर प्रयास भी किया। पहले गेट के सामने शव टिकाया, लेकिन इसके बाद पुन: एक खिड़की के पास नीचे रखा और उस पर बोरी से ढकने का भी प्रयास हुआ। इसके बाद शव को बाथरूम में छोड़कर भाग निकला।
सीसीसीटीवी कैैमरे खंगालने की तैयारी
निर्माणाधीन मकान के सामने बने घर के बाहर सीसीटीवी कैैमरे लगे हैं। इतना ही नहीं सड़क के अधिकांश मकान सीसीटीवी कैमरे से लैस हैैं। पुलिस ने उनको खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। कैमरों से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगेंगे।


बुधवार से आ रही थी बदबू
झांसी। बुधवार से ही मोहल्लेवासी व पड़ोसियों को बदबू का अहसास होने लगा था, लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा था। बुधवार की रात कुछ महिलाएं खाना खाकर टहल रही थीं, जिनको भी बदबू आ रही थी, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों को बदबू से परेशानी होने लगी थी। बृहस्पतिवार सुबह शव देखकर लोग भी सन्न रह गए, उनको नहीं मालूम था कि उनके मोहल्ले में महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका सफेद काली धारी रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed