फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एसी व कूलर के लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर

एसी व कूलर के लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर

Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एसी व कूलर के लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर
एसी व कूलर के लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में एसी और कूलरों के दिन रात चलने से बिजली की मांग चरम पर चल रही है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से उनको लगातार चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे फीडरों को काट - काटकर बिजली देनी पड़ रही है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर रखरखाव के लिए भी कई क्षेत्रों की घंटों बिजली गुल रही। अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

मंगलवार की दोपहर हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 40 एमवीएम ट्रांसफार्मर का तापमान बढ़ने से एक घंटे से अधिक वक्त तक गल्लामंडी, मुन्नालाल समेत कई सबस्टेशनों की बत्ती गुल रही। इधर, हींगन कटरा उपकेंद्र पर रखे पांच ट्रांसफार्मरों का रखरखाव किया गया।
विज्ञापन


इससे हींगन कटरा, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला, टकसाल, दीक्षित बाग, गंधीगर का टपरा, नरिया बाजार, लक्ष्मणगंज, गणेश बाजार, राई का ताजिया, सराय, नझाई बाजार, मानिक चौक, सराफा बाजार समेत आसपास क्षेत्र की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक बंद रही। रानी महल सबस्टेशन से जुड़े मछली बाजार में रखे ट्रांसफार्मर पर भी काम किया गया। इससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली कई घंटे बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महानगर में 15 सबस्टेशन हैं। इन सबस्टेशनों से 100 फीडर जुड़े हैं, जिनसे महानगर के 1.04 लाख उपभोक्ताओं के घर में बिजली पहुंचती है। इस बार गर्मियों में बिजली की समस्या न हो, इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी करने का दावा किया था। इसके लिए सभी सबस्टेशनों पर रखरखाव का काम किया गया।

मगर, इसके बाद भी ओवरलोडिंग के कारण सबस्टेशनों से एक - एक कर फीडरों की बिजली काटी जा रही है। एसी और कूलरों के चलने से सभी सबस्टेशनों पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।


महानगर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कोई अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए जरूर कभी- कभार फीडरों की बिजली काटनी पड़ रही है।
आरएन सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed