फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मैला की टौरिया ‘नो डंपिंग जोन’ घोषित

मैला की टौरिया ‘नो डंपिंग जोन’ घोषित

Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैला की टौरिया ‘नो डंपिंग जोन’ घोषित
मैला की टौरिया ‘नो डंपिंग जोन’ घोषित
विज्ञापन

झांसी। मसीहागंज में मैला की टौरिया स्थित नगर निगम के डंपिंग जोन में एकत्र कचरे में आए दिन लगने वाली आग नासूर बन गई है। तीन दिन से पार्क के पीछे की खंती में उठने वाले धुएं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मंगलवार को निरीक्षण कर स्थाई समाधान निकाला और मैला की टोरिया ‘नो डंपिंग जोन’ घोषित कर दिया। इसके स्थान पर नगर निगम अब दूसरे विकल्प तलाश रहा है।

सीपरी बाजार के मसीहागंज इलाके की मैला की टौरिया मुहल्ले में नगर निगम की गाड़ियां शहर भर से इकट्ठा किया जाने वाला कचरा डालती हैं। रविवार की रात कचरे में आग लग गई थी। सुलगते कचरे ने लोगों का रहना, खाना, पीना और सोना हराम कर दिया था। आलम ये था कि लहर की देवी के आसपास और कांशीराम पार्क में नित्य सुबह की सैर करने वाले तक इससे परेशान हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहले पानी का छिड़काव कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, फिर भी कचरा सुलगता रहा। इस पर जेसीबी के माध्यम से खंती में मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार आग लगने वाली इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की तरफ से तमाम उपाय किए गए पर विफल रहे। आखिर में महापौर ने मौका का निरीक्षण कर लोगों से समस्या को जाना और स्थानीय लोगों के आग्रह पर वहां कचरे को डंप न करने का फैसला लिया। साथ ही संपत्ति अधिकारी को सिमरधा और करारी में स्थित खंतियों को चिह्नित करने का आदेश दिया।


आबादी क्षेत्र से दूर डंपिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए संपत्ति अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। जमीन तलाशने के बाद वहीं पर कचरा फेंका जाएगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed