फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नलों में पानी की कमी से जनता परेशान

कई दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं लोग, नलों में पानी की कमी से परेशान

Sun, 17 Mar 2019 03:58 AM IST
Dev Kashyap देव कश्यप
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
नलों में पानी की कमी से जनता परेशान

छावनी परिषद के वार्डों में पिछले कई दिनों से नलों में पानी कुछ मिनटों के लिए ही आ रहा है, इस वजह से जरूरत योग्य पानी भी जनता को उपलब्ध नहीं हो पा रहा। मामले की छावनी परिषद में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


छावनी परिषद के द्वारा सभी वार्डों में पीने के लिए जल, नलों द्वारा सुबह व शाम दोनों समय आता है। पिछले कई दिनों से नलों में पानी सिर्फ कुछ मिनटों के लिए ही आ रहा है, जिससे पीने एवं अन्य उपयोगी दैनिक क्रियाओं मे पानी की पर्याप्त मात्रा न मिलने की वजह से जनता को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जनता का कहना है कि इस समस्या के लिए जब छावनी परिषद के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया जाता है तो वह फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते। वार्ड नंबर 5 निवासी मनीष कुमार का कहना है सर्दी जाने के बाद अब पानी घरेलू कार्यो में अधिक लग रहा है समय से कम अवधि में नल आने से पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नम्बर चार की निवासी गृहणी रेणु रायक्वार ने बताया कि नहाने व कपडे़ धोने के लिए पर्याप्त पानी के लिए घर से बाहर निकलकर हैडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ता है। इस विषय में जब बबीना संवाददाता द्वारा शिकायत संबंधी समस्या जानने के लिए जब अधिकारियों को फोन किया गया तो कई बार फोन लगाने पर भी छावनी परिषद के जेई द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी का सरकारी नंबर बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed