फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बबीना के विवेक, आशुतोष व मनीष ने बाक्सिंग मे जीता स्वर्ण-City

बबीना के विवेक, आशुतोष व मनीष ने बाक्सिंग मे जीता स्वर्ण-City

Sun, 29 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बबीना के विवेक, आशुतोष व मनीष ने बाक्सिंग मे जीता स्वर्ण-City
फोटो
विज्ञापन

बबीना के विवेक, आशुतोष व मनीष ने जीता स्वर्ण
केंद्रीय विद्यालय की संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
विजयी टीमों व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
कस्बा के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बबीना के विवेक आशुतोष व मनीष ने स्वर्ण जीता। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 में केवि आगरा ने प्रथम स्थान, मथुरा ने द्वितीय एवं मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में इटावा ने प्रथम, आगरा में द्वितीय एवं झांसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुक्केबाजी अंडर-14 30-32 किलो भार में मेरठ के युवराज ने स्वर्ण पदक, 32-34 किलो भार में मेरठ के कुणाल एवं 40-42 किलो भार में बबीना के विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के अण्डर-17 में 43-46 किलो भार में केंद्रीय विद्यालय मेरठ के सार्थक ने एवं केंद्रीय विद्यालय बबीना छावनी के आशुतोष ने 52-54 किलोभार व मनीष परिहार ने 54-57 किलो में स्वर्ण जीता। केंद्रीय विद्यालय हिण्डन के अनुज कुमार ने 50 से 52 किलो भार में, झांसी के अभिषेक पांडे ने 63-66 किलो वर्ग में एवं केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर के दीपेंद्र शर्मा ने 66 से 70 किलो में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर के आयुष सिंह में 46-49 किलो भार व दीपक ने 49-52 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता।
केंद्रीय विद्यालय मेरठ के रणधीर सिंह ने 52 से 56 किलो भार में, केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर के विजय ने 60-64 किलो भार में एवं केंद्रीय विद्यालय गाजियाबाद के दीपेश कुमार ने 64-69 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय विद्यालय बबीना के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आभार उपप्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed