फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 घंटे नहीं मिल पा रही बिजली

24 घंटे नहीं मिल पा रही बिजली

Sun, 05 May 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे नहीं मिल पा रही बिजली
मेंटेनेंस तो कहीं फाल्ट के नाम पर गुल हो रही है बत्ती
विज्ञापन


झांसी। गर्मी में बिजली विभाग 24 घंटे बिजली देने में असफल साबित हो रहा है। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी फाल्ट या ओवरलोडिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है। बिजली की आवाजाही ने लोगों का चैन छीन रखा है।
कभी मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर फुंकने, कभी फाल्ट तो कभी ओवरलोडिंग के कारण बिजली का संकट बना हुआ है। पिछले 15 दिन के भीतर कई इलाकों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत रही। सबसे ज्यादा परेशानी नंदनपुरा, प्रेमनगर, गल्लामंडी, मुन्नालाल, सूती मिल, जेल चौराहा, रानीमहल सबस्टेशन से जुड़े लोग परेशान हैं। हालांकि, इस बार गर्मियों में बिजली की समस्या न हो, इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी करने का दावा किया था। इसके लिए सभी सबस्टेशनों पर मेंटेनेंस का काम किया गया। वहीं, विभाग ने गल्ला मंडी सबस्टेशन और सिविल लाइन स्थित हाइडिल कालोनी में नए सबस्टेशन इस बार चालू कर लिए हैं। इससे भगवंतपुरा, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग तिराहा, राजपूत कॉलोनी, जेडीए कॉलोनी, कानपुर चुंगी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, वीरांगना नगर, इलाइट, सर्किट हाउस, टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को लाभ हो गया है। मगर, इसके बाद भी गर्मियों में बिजली जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि महानगर में 15 सबस्टेशन हैं। इन सबस्टेशनों से 100 फीडर जुड़े हैं, जिनसे महानगर के 1.04 लाख उपभोक्ताओं के घर में बिजली पहुंचती है।

‘कोई अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान ही बिजली सप्लाई बंद की जा रही है। कोई बड़ी दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मर व केबिल के मेंटेनेंस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।’ गौरव कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली कटौती का जलापूर्ति पर पड़ रहा असर
बिजली कटौती का सीधा असर शहर की जलापूर्ति पर पड़ रहा है। नगर के अलग- अलग तेरह स्थानों पर बनी पानी की टंकियों को एक बार भरने में कम से कम लगातार छह से आठ घंटे बिजली की आवश्यकता पड़ती है। लगातार बिजली न मिलने के कारण पानी की टंकियां समय पर नहीं भर पा रही हैं। इससे जलापूर्ति का समय गड़बड़ा गया है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।


कूड़ा डलने से जेई परेशान
विगत 30 अप्रैल को बाहर दतिया गेट के परकोटे के पास रखे तीन बिजली ट्रांसफार्मरों (परिवर्तक) में आग लग गई थी। हादसे से क्षेत्र के आठ सौ घरों में अंधेरा छा गया था तो विभाग को भी एक लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई थी। दरअसल, लोग ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा डाल देते हैं। कूड़े में अगर आग लग जाए तो वह ट्रांसफार्मर को भी अपने चपेट में ले ली है। इससे नुकसान तो होता ही है, बिजली भी गुल हो जाती है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह और अवर अभियंता सुनील गौतम ने दतिया गेट क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा डला पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed