{"_id":"5cc9f96abdec220703529fc4","slug":"151556740458-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत बिल्डिगं होगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत बिल्डिगं होगी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमन शुल्क जमा न करने पर सील होगा भवन
झांसी। इलाइट सीपरी रोड पर मानक के विपरीत बने एक भवन को सील करने की कार्यवाही झांसी विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। इसके लिए भवन स्वामी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
शहर भर में अवैध कॉलोनियों और मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए भवनों का मकड़जाल फैला हुआ है। लेकिन, अब जेडीए ने इस स्थिति पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में इलाइट सीपरी रोड पर एक बिल्डिंग को सील करने की कार्यवाही शुरू की गई है। जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि उक्त भवन स्वामी ने स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक में निर्माण कराया था, जिसके एवज में 1.43 करोड़ रुपये शमन शुल्क जमा करने का आदेश जारी किया गया था, परंतु महज दस लाख ही जमा किए गए हैं। लगातार पत्राचार के बाद भी शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है। अभी नोटिस जारी किया गया है। शमन शुल्क जमा न करने पर भवन सील कर दिया जाएगा।