{"_id":"5cc219b3bdec2214355687d9","slug":"151556224435-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने रोड़ शो मे बच्चों को दुलारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने रोड़ शो मे बच्चों को दुलारा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने बच्चों को दुलारा
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कई जगहों बच्चों ने स्वागत किया तो प्रियंका गांधी ने उनको अपने पास बैठाकर पेय पदार्थ भी पिलाया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
रोड शो में प्रियंका गांधी ने मानिक चौक में एक बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलारा, तो बड़ा बाजार में एक बालक ने प्रियंका गांधी को फूलों की माला पहनाई। इसके बाद सुभाष गंज में करीब दो वर्ष की नायदा मोदी को गोद में ले लिया। वहीं सुभाष गंज में दो स्कूली बच्चों दयाक्षी जैन (8) व रक्षता जैन (10) को स्कूली ड्रेस में देखकर रोड शो कर रही प्रियंका गांधी उनको अपने पास बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया। तलैया स्थित गुरूद्वारे तक साथ में ही बात करती हुई चलीं। इस दौरान दर्शकों का भी अभिवादन करती रहीं। उन्होंने दोनों स्कूली बच्चों से पूछा कि किस क्लास में पढ़ती हो व आगे क्या बनने का उद्देश्य है। दोनों को प्रियंका गांधी ने पीने के लिए फ्रूटी भी दी।
स्कूल से छूट्टी होने पर पापा के साथ प्रियंका गांधी को देखने के लिए आई थी। अचानक प्रियंका गांधी ने इशारा कर अपने पास बुलाया। उन्होंने गाड़ी पर बैठा लिया और काफी बातचीत की जिससे खुशी हुई है।
विज्ञापन
दयाक्षी जैन, छात्रा
अभी तब यकीन ही नहीं हो रहा कि मैं इतने बड़ी नेता के साथ गाड़ी में बैठी व उनसे बातचीत हुई है। ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। काफी खुशी हो रही है। घर के सभी लोग काफी खुश हैं। यह पल जिंदगी में कभी नही भूल सकूंगी।
रक्षता जैन, छात्रा