{"_id":"5c44c730bdec220f12208693","slug":"151548011312-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बाईपास तिराहे पर फुट ओवरब्रिज की दरकार, वाहनों के आवागमन से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बाईपास तिराहे पर फुट ओवरब्रिज की दरकार, वाहनों के आवागमन से लोग परेशान
Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल बाईपास तिराहे पर फोरलेन पर भारी वाहनों का दिन भर आवागमन बना रहता है। इससे पैदल सड़क पार करने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यहां सड़क पर फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता है, ताकि लोग आसानी से सड़क के इस पार से उस पार जा सकें।
मेडिकल कालेज से आगे बाईपास पर तिराहा है। कानपुर और ग्वालियर रोड को ये तिराहा जोड़ता है। साथ ही शहर की ओर से जाने वाले मार्ग पर इसी तिराहे से कानपुर रोड पर आगे बढ़ते हैं। तिराहे पर सड़क खासी चौड़ी हो जाती है। दिन भर यहां ट्रक, बस, डंपर जैसे भारी वाहनों के अलावा कार, जीप जैसे छोटे वाहनों का आवागमन बना रहता है।
इसके अलावा इस तिराहे से दिन भर लोग पैदल भी गुजरते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल सड़क पार करने वालों को होती है। वाहनों के लगातार आवागमन की वजह से सड़क के इस ओर से उस पार जाना मुश्किल हो जाता है। दुर्घटना का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने बताया कि समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास होगा।