{"_id":"5bfda0cdbdec224168291a56","slug":"151543348429-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की पांच अवैध कालोनिया चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पांच अवैध कालोनिया चिन्हित
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने शहर में बनीं पांच अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन के आदेश का इंतजार है।
गौरतलब है कि शहर में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैलता जा रहा है। सरकार ने गंभीर रुख अपनाते हुए पांच अवैध कालोनियों को चिह्नित करने के आदेश जेडीए को दिए थे। जेडीए ने शहर में पांच कॉलोनियों को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि, पूर्व में भी शहर में अवैध रूप से बनीं 34 अवैध कालोनियों को चिह्नित किया गया था लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि, बाद में इन कॉलोनियों को नियमित करने की बात कही जाने लगी थी लेकिन इनको अभी तक न तो वैध किया गया है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया की शासन के आदेशानुसार अवैध कालोनियों को चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। झांसी विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों को चिह्नित कर रहा है।