{"_id":"5b7c783b42c7924658643925","slug":"151534883899-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में जुटेंगे दो हजार श्रद्धालु-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में जुटेंगे दो हजार श्रद्धालु-City
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा कल, दो हजार कांवड़ियां होंगे शामिल
- ओरछा बेतवा नदी तट के जल से सिद्देश्वर मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कांवड़ यात्रा का बृहस्पतिवार को आयोजन होगा। यात्रा में दो हजार कांवड़ियां और 2100 महिलाएं शामिल होंगी। यह यात्रा ओरछा से शुरू होकर सिद्धेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी।
कांवड़ यात्रा के आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि और संयोजक हेमंत परिहार ने मंगलवार को बताया कि 23 अगस्त की सुबह दस बजे ओरछा धाम बेतवा नदी तट से कांवड़ यात्रा विधि विधान से शुरू होगी। इस मौके पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जिलाध्यक्ष अभय यादव मौजूद रहेंगे। यात्रा में चार रथ शामिल होंगे, जिसमें भगवान श्रीराम दरबार और भोलेनाथ विराजमान होंगे। शाम चार बजे यात्रा झांसी आएगी। कानपुर चुंगी, सदर बाजार, कचहरी चौराहा होते हुए यात्रा इलाइट चौराहे पहुंचेगी। इलाइट चौराहे पर यात्रा स्वागत सभा में संत महात्माओं का सम्मान होगा। यहां से यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां कांवड़ भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।