फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   यूथ - चित्रकला प्रतियोगिता-City

यूथ - चित्रकला प्रतियोगिता-City

Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
यूथ - चित्रकला प्रतियोगिता-City
फोटो ...
विज्ञापन


रंगों से उकेरी अपनी सोच
- चित्रकला प्रतियोगिता में प्रकृति को संजोने के सुझाए तरीके
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी द्वारा द्वितीय बुंदेलखंड कला पर्व-2018 का आयोजन गोयनका पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रथम चरण में स्कूल स्तर पर कला प्रतियोगिता में बच्चों ने कोरे कागज पर रंगों के माध्यम से प्रकृति को संजोने के लिए तरीके सुझाए।

प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने कल्पना और अपनी सोच को रंगों के माध्यम से प्रकृति को हरा-भरा बनाने, पानी बचाने सहित अन्य विषयों पर चित्र बनाए। तीन वर्ग में हुई प्रतियोगिता के ‘अ’ वर्ग में पहला स्थान वंश साहू, दूसरा गुंजन शिंदे व तीसरा स्थान दिशा प्रजापति को मिला। ‘ब’ वर्ग में पहला स्थान आरुषि सिंह, दूसरा रिया वर्मा व तीसरा स्थान खुशबू राय ने पाया। ‘स’ वर्ग में पहला स्थान रिया श्रीवास्तव, दूसरा सृष्टि सोनी व तीसरा स्थान इशिका सिंह का रहा। अगले चरण में विभिन्न स्कूलों की संयुक्त प्रतियोगिता होगी। निर्णायक मंडल में चित्रकार मुईन अख्तर, किशन सोनी व नम्रता कुशवाहा रहीं। इस मौके पर मिराज फातिमा, ओम अग्रवाल, अशोक सेन मौजूद रहे। संचालन गौरव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed