{"_id":"5b34f59d4f1c1b214d8b8f59","slug":"151530197405-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टरों की जांच के आदेश -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टरों की जांच के आदेश -City
Updated Thu, 28 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज का लोगो
.....................................
चार डॉक्टरों की जांच के आदेश
सब हेड: जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप
- शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गठित की कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों के खिलाफ शासन ने जांच बैठा दी है। चारों पर जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप है। शासन ने कॉलेज प्रशासन को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच अप्रैल में लगातार कुछ घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में नवाबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एक-दो बार जूनियर डॉक्टर कॉलेज प्रशासन से विभिन्न मांग पूरी करने को लेकर हड़ताल पर चले गए। इस बीच चर्चा रही कि कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों के दबाव पर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की है।
वरिष्ठ डॉक्टर जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल के लिए उकसा रहे हैं। हाल ही में शासन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चार डॉक्टरों के खिलाफ जांच करने के आदेश दे दिए हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को अपनी जांच में यह पता करना होगा कि चारों डॉक्टरों ने जूनियर चिकित्सकों को हड़ताल के लिए उकसाया अथवा नहीं। जल्द ही कमेटी जांच शुरू करेगी।