{"_id":"5b0576414f1c1bd1408b7551","slug":"151527084609-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट एक्सन प्लान की कार्यशाला आज-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट एक्सन प्लान की कार्यशाला आज-Lalitpur
Updated Wed, 23 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
हीट एक्शन प्लान की कार्यशाला आज
झांसी। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर द्वारा नगर निगम का चयन हीट एक्शन प्लान बनाने को किया गया है। आने वाले दो सालों में यह प्लान तैयार किया जाएगा। इस प्लान को कैसे तैयार किया जाएगा, इसकी कार्यशाला बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से नगर निगम में आयोजित की जाएगी। मुख्य प्रोजेक्ट अधिकारी डा. महावीर गोलेच्छा ने बताया कि हीट एक्शन प्लान बनाने का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को समझकर उसके लिए ठोस नीति बनाना। बच्चों, माताओं और कमजोर वर्गों में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न विभागों के जलवायु परिवर्तन की गतिविधियों को निर्धारण करना है। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करती है। इस संस्था की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि हीट एक्शन प्लान के संक्षिप्त प्रारूप का लोकार्पण भी किया जाएगा।